flower samosa recipe/Snacks Recipe : आज हम आपके के लिए लेकर आये हैं टेस्टी कुरकुरे फ्लावर समोसा बनाने का रेसिपी । ये समोसा खाने में बहुत ही टेस्टी लगता हैं और साथ ही जल्दी से बनकर रेडी भी हो जाता हैं। यह ब्रेकफ़ास्ट रेसिपी (breakfast snaks) बच्चे हो या बड़े सभी इस स्नैक्स को बड़े ही चाव से खाते हैं।
अगर आप अक्सर वही तिकोने शेप वाला समोसा बनाकर ऊब गई हैं और कुछ नया अजमाना चाहती हैं तो एक बार इस फ्लावर समोसा को जरुर ट्राई करें । बताये गए तरीके से आप अगर ये डिश बनाएगे तो हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा ।
इसे भी पढ़ें : चाकलेट लेयर वाली चावल बर्फी | sweet rice recipe
कुरकुरे फ्लावर समोसा रेसिपी (flower samosa recipe)
कुरकुरे फ्लावर समोसा रेसिपी (flower samosa recipe) एक बहुत ही फेमस रेसिपी है | फ्लावर समोसा स्नैक्स रेसिपी को चाय के साथ नास्ते मे बहुत ज्यादा खाया जाता है | बच्चे हो या बड़े सभी इस समोसा स्नैक्स रेसिपी को बड़े ही चाव से इसे खाते हैं | आईए सीखते है आज इस कुरकुरे फ्लावर समोसा वाली स्नैक्स रेसिपी (snacks recipe) को कैसे बनाते है |
आईये जानते है कुरकुरे फ्लावर समोसा रेसिपी (poha roll recipe in hindi) का संक्षिप्त विवरण :-| पकाने का समय | 10 - 20 मिनट | कितने लोगो के लिए | 4 |
| तैयारी का समय | 5 मिनट | कठिनाई का स्तर | आसान |
| रेसिपी की कैटेगरी | शाकाहारी | रेसिपी का जोन | इंडियन स्नैक्स |
इसे भी पढ़ें : हलवाई स्टाइल नारियल के लड्डू | Nariyal laddu recipe
फ्लावर समोसा रेसिपी बनाने की सामग्री (flower samosa recipe ingredients )
क्रिस्पी फ्लावर समोसा रेसिपी (flower samosa recipe), इसको बनाने से पहले जरूरी है की फ्लावर समोसा रेसिपी बनाने मे उपयोग होने वाले सामग्री का सही चुनाव करना |
कुरकुरे फ्लावर समोसा (flower samosa recipe) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री...| सामाग्री (Ingredients) | मात्रा (Quatity) |
|---|---|
| मैदा (maida) | 1 कप / 200 ग्राम |
| अजवाइन (carom seeds) | 1/2 छोटा चम्मच |
| नमक (salt ) | स्वादानुसार |
| मोयन के लिए तेल (oil for moyan) | 3 - 5 छोटा चम्मच |
| तेल (oil ) | तलने के लिए |
| पानी (water) | आवश्यकतानुसार |
स्टाफिंग के लिए :-
कुरकुरे फ्लावर समोसा (flower samosa recipe) बनाने के दौरान स्टफिंग मे उपयोग होने वाली आवश्यक सामग्री...| सामाग्री (Ingredients) | मात्रा (Quatity) |
|---|---|
| उबले आलू (boiled potato) | 2 – 4 |
| जीरा (cumin seeds) | 1/2 छोटा चम्मच |
| बारीक़ कटी हरी मिर्च (finely chopped greenchilli) | 4 |
| अदरक – लहसुन का पेस्ट (ginger garlic paste) | 1 छोटा चम्मच |
| बारीक़ कटा प्याज़ (finely chopped onion) | 1 छोटे साइज़ का |
| जीरा पावडर (cuminpowder) | 1/2 छोटा चम्मच |
| गरम मसाला (garam masala) | 1/2 छोटा चम्मच |
| हल्दी पावडर (turmeric powder) | 1/2 छोटा चम्मच |
| काली मिर्च पावडर (blackpepper powder) | 2 चुटकी |
| नमक (salt) | स्वादानुसार |
| तेल (oil) | 2 चम्मच |
| पानी (water) | 4 चम्मच |
इसे भी पढ़ें : चॉकलेट ब्रेड सैंडविच कैसे बनाये | chocolate sandwich recipe
फ्लावर समोसा रेसिपी बनाने की विधि (how to make flower samosa recipe)
फ्लावर समोसा रेसिपी बनाने की विधि (how to make flower samosa recipe) बहुत ही आसान है, नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें…
स्टेप – 1
फ्लावर समोसा बनाने के लिए सबसे पहले हम समोसे के लिए आटा तैयार करेंगें उसके लिए बाउल या एक गहरी थाली लेंगे फिर उसके अंदर मैदा , नमक और हाथ से क्रश करके अजवाइन डालकर अच्छे से मिला लेंगे । फिर पहले तीन चम्मच मोयन तेल डालकर अच्छे से मिला मिलेगे , अगर जरुरत हो तो और तेल डाल देंगे , हाथो से इस आटे की मुट्ठी या लड्डू बनाकर देखें , अगर आटे का मुट्ठी या लड्डू बन रहा हैं तो इसमें मोयन बराबर हैं ।
स्टेप – 2
अब इसके अंदर थोड़ा – थोड़ा पानी डालते हुए मीडियम हार्ड डो तैयार कर लें एकदम समोसे के जैसा डो तैयार कर लें । डो अगर हाथ में चिपक रहा हो तो आटे पर तेल लगा लें । इसे अब किसी गिले कपडे से ढ़ककर 15 मिनट के लिए रख दे ताकि ये अच्छी तरह से सेट हो जाएं । समोसे का आटा बनकर तैयार हैं ।
स्टेप – 3
अब समोसे के लिए स्टाफिंग तैयार करने के लिए एक कड़ाई या पैन में तेल डालकर उसे मीडियम फ्लेम पर गर्म करेंगे , जब तेल अच्छे से गर्म जाये तो फिर उसके अंदर जीरा डालकर कुछ देर तड़का लेंगे, फिर अदरक – लहसून का पेस्ट डालकर हलका – सा भून लीजिये ताकि इसका सारा कच्चापन निकल जाये । अब इसमें प्याज़ डालकर उसे एक मिनट तक भूनिए । प्याज़ को सॉफ्ट होने तक और उसका सारा कच्चापन निकल जाने तक इसे भूनिए ।
स्टेप – 4
अब गैस की फ्लेम लो करके उसमे हल्दी पाउडर , गरम मसाला , काली मिर्च पावडर , जीरा पाउडर और चार चम्मच के जितना पानी डालकर इसे अच्छी तरह से भूनिए , ताकि हमारा मसाला जले नहीं , फिर इसके अंदर को आलू को मेश करके इसके अंदर डालकर लगातार चलाते हुए पका लें आखिर में इसमें स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें । अब गैस बंद कर दें । स्टाफिंग तैयार हैं ।
स्टेप – 5
अब फ्लावर समोसा बनाने के लिए तैयार मैदे के गुथे हुए आटे को एक बार फिर से अच्छे से मसलकर गुथ लें , फिर आटे की थोड़ी बड़ी साइज़ की लोइयां तोड़ कर रख लें । इन लोइयो को सूखे आटे में लपेटकर लम्बी पतली रोटी बेल लें फिर किसी गोल शेप वाले गिलास से या कुकी कटर से गोल शेप में काट लें और बाकि बचे हिस्से को निकल दे ।
स्टेप – 6
अब एक गोल वाला आटे का भाग ले , फिर उसके ऊपर एक से दो चम्मच स्टाफिंग भरकर चारों तरफ से पानी लगाकर उसके ऊपर दूसरा गोल वाला हिस्सा रखकर अच्छे से चिपका दे , फिर चाकू की हेल्प से थोड़ी – थोड़ी दूरी पर कट लगा लें , कट किये हुए हिस्से को चुटकी से पकड़ते हुए पत्ती जैसा शेप दे , आप देखेने की हमारा फ्लावर शेप बन गया हैं और इसे एक प्लेट में रख लें , इसी तरह सारे फ्लावर शेप के समोसे बनाकर रख लें ।
स्टेप – 7
अब फ्लावर समोसा को डीप फ्राई करने के लिए या तलने के लिए एक गहरी तली की कढाई या नॉन स्टिक कढाई में मीडियम – लो आंच पर तेल डालकर गर्म करें । जब तेल अच्छे से गर्म हो जाएं तो उसमे तैयार किये हुए फ्लावर समोसा जितने आ जाये उतने कड़ाई में डाल दें । इन्हें चारो तरफ से उलट – पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें । जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाये तो इन्हें झारे से बाहर निकाल कर किसी छन्नी में निकाल ले ताकि इसमें से अतिरिक्त तेल निकल जाएं । बाकि बचे फ्लावर समोसा को भी इसी तरह से तल लें ।
स्टेप – 8
फ्लावर समोसा बनकर रेडी हैं । आप देखेंगे की हमारे समोसे कितने टेस्टी बनकर रेडी हुए हैं । इन गरमा – गर्म समोसों को अपनी मनपसंद चटनी या सॉस के साथ सर्व करें ।
इन उपरोक्त स्टेप्स का अनुशरण कर आपको समझ आया होगा की फ्लावर समोसे , ब्रेकफ़ास्ट स्नैक्स (breakfast snaks) बनाने मे बहुत ही आसन हैं।
सावधानियां (precautions while cooking this recipe)
- समोसे को हमेशा मीडियम – लो आंच पर ही तले तेज़ आंच पर तलने से ये क्रिस्पी नही बनेगे ।
- फ्लावर समोसे की स्टाफिंग बनाते समय अपने टेस्ट के मुताबिक इसमे मसाले कम ज्यादा कर सकते हैं ।
समोसा क्या स्वाद है?
समोसे में सबसे आम भरावन मैश किए हुए आलू से बनाया जाता है, जिसमें जीरा, धनिया, गरम मसाला और हल्दी जैसे मसालों का मिश्रण होता है।
समोसे तलने के लिए किस तापमान पर?
एक बड़े गहरे सॉस पैन में तेल को 180 डिग्री सेल्सियस तक गर्म करें। तेल पैन में 1/3 भाग तक आ जाना चाहिए और समोसे को बैचों में 8-10 मिनट तक डीप फ्राई करें जब तक कि वे कुरकुरे और भूरे न हो जाएं। बाहर निकालें और किचन पेपर पर सुखा लें।
Priyanka Kushwaha is founder of “Priyanka Indian Kitchen”.
प्रियंका कुशवाहा ( उर्फ़ सुनीता कुशवाहा ) , “प्रियंका इंडियन किचन” की Founder (संस्थापक) है | प्रियंका एक प्रोफेशनल यूट्यूबर है, जो सन 2018 से ही लगातार अपने रेसिपी विडियो को बना कर अलग – अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अपने YouTube चैनेल “Priyanka Indian Kitchen” पर अपलोड और शेयर कर रही है | अब तक करोडो लोग इनकी रेसिपी विडियो को देख चुके है |