बेसन की बर्फी बनाने का सबसे आसान और सटीक तरीका | besan ki barfi | besan ki chakki | best besan ki barfi recipe

besan ki barfi / besan ki barfi recipe / besan ki chakki : बेसन की बर्फी एक टेस्टी, फेमस, उत्तर भारतीय स्वीट डिश हैं। इसे शुभ मौको पर भारतीय घरों मे बनाया जाता हैं । बच्चे हो या बड़े सभी इस स्वीट डिश को बड़े ही चाव से इसे खाते हैं। इसे आप भी घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं आज हम जो बेसन की बर्फी आपके के लेकर आए है वो बिना चाशनी के बनकर तैयार हो जाती हैं। इसको बेसन की चक्की (besan ki chakki) भी करते है ।

आप इस तरीके से अगर ये डिश बनाएगे तो हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा।

इसे भी पढ़ें : चाकलेट लेयर वाली चावल बर्फी  | sweet rice recipe

बेशन का बर्फी (besan ki barfi)

बेसन की बर्फी रेसिपी (besan ki barfi recipe) एक बहुत ही फेमस रेसिपी है | बच्चे हो या बड़े सभी इस बेसन की बर्फी रेसिपी को बड़े ही चाव से इसे खाते हैं | आईए सीखते है आज इस स्वीट की बेसन की बर्फी रेसिपी या बेसन की चिक्की (besan ki chakki) को कैसे बनाते है |

आईये जानते है बेसन की बर्फी रेसिपी (besan ki barfi recipe) का संक्षिप्त विवरण :-
पकाने का समय15 - 20 मिनट कितने लोगो के लिए 4
तैयारी का समय5 मिनटकठिनाई का स्तरमीडियम
रेसिपी की कैटेगरीशाकाहारी (वेज) रेसिपी का जोननॉर्थ इंडियन स्वीट डिश

इसे भी पढ़ें : हलवाई स्टाइल नारियल  के लड्डू | Nariyal laddu recipe

बेशन का बर्फी बनाने की सामग्री (besan ki barfi recipe ingredients)

बेशन का बर्फी कैसे बनाए (besan ki barfi kaise banaye), इसको बनाने से पहले जरूरी है की बेसन की बर्फी रेसिपी बनाने मे उपयोग होने वाले सामग्री का सही चुनाव करना |

बेसन की बर्फी रेसिपी (besan ki barfi recipe) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री...
सामाग्री (Ingredients)मात्रा (Quatity)
बेसन (gram flour) डेढ़ कप /200 ग्राम
सूजी (semolina) 1/4 कप
घी (ghee) 1/2 कप
चीनी पाउडर (sugar )1/2 cup
इलाइची पाउडर (cardamom powder) ½ छोटा चम्मच
कटे ड्रायफ्रूट्स (chopped dryfruits) गार्निश के लिए

इसे भी पढ़ें : टेस्टी लजवाव गुलाब जामुन (काला जामुन) बनाए आटे से | gulab jamun kaise banate hain

बेसन की बर्फी बनाने की विधि (besan ki burfi recipe banana ki vidhi)

बेसन की बर्फी बनाने  की विधि बहुत ही आसान है, नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें…

स्टेप – 1

besan ki barfi

बेसन  की बर्फी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन रखकर गर्म करें । जब पैन गर्म हो जाये तो लो फ्लेम पर घी डालकर गर्म करे, घी जब थोड़ा – सा गर्म हो जाए तो  बेसन   डालकर उसे लो  मीडियम फ्लेम पर लगातार कलछी या चम्मच की सहायता से बेसन का कच्चापन निकाल जाने भूनिए ।

स्टेप – 2

besan ki barfi

अब इसके अंदर सूजी डालकर इसे लो फ्लेम पर ही लगातार चलाते  हुए भूनें , अगर आपका मिश्रण थोड़ा – सा सूखा लग रहा हो तो इसमें थोड़ा घी डाले और इसे लगातार चलाते हुए लगभग 6-7 मिनट तक भूनें  या इस तब तक भूनें जब तक बेसन  का कलर  ब्राउन न हो जाएं ।

स्टेप – 3

besan ki barfi

जब बेसन थोड़ा गोल्डन ब्राउन कलर की हो जाये तब इसके अंदर चीनी पाउडर डालकर लगातर चलाते हुए थोड़ी देर और भून लें। फिर इसके अंदर इलाइची पाउडर डालकर अच्छी तरह से मिला ले और गैस की फ्लेम बंद करके इस मिश्रण को ठंडा होने दें।

स्टेप – 4

besan ki barfi

बेसन के मिश्रण को लगातार चलाते हुए ठंडा करे , जब बेसन का मिश्रण ठंडा हो जाएं तो इसे एक ग्रीस लगी प्लेट या ट्रे  में ट्रांसफर करके अच्छी तरह से फेला ले, फिर ऊपर से बारीक कटे ड्रायफ्रूट्स से गार्निश करके इस लगभग 2 घंटो के लिए  बर्फी को सेट होने के लिए रख दें।

स्टेप – 5

अब सेट की हुई बेसन की बर्फी को मनचाहे शेप में काट कर इसे एक एयरटाइट कंटेनर निकालकर  स्टोर करें। इस बर्फी को आप 15 से 20 दिन रखकर खा सकते हैं  ।

इन उपरोक्त स्टेप्स का अनुशरण कर आपको समझ आया होगा की बेसन की बर्फी रेसिपी (besan ki barfi recipe) बनाने मे बहुत ही आसन हैं।

सावधानियां (precautions while cooking this recipe)

  1. बेसन की बर्फी बनाते समय बेसन को हमेशा लो फ्लेम पर लगातार चलाते हुए  गोल्डन ब्राउन कलर आने तक ही भूनें । ज्यादा न भुने नहीं तो बेसन जल जायेगा ।
  2.  ड्रायफ्रूट्स आप अपनी पसंद से कम ज्यादा कर सकते हैं ।
  3.  आप अपने स्वाद के अनुसार शक्कर को कम ज्यादा कर सकते हैं ।

बेसन की बर्फी रेसिपी से जुड़े सवाल (FAQ related to besan ki burfil recipe)

बेसन की बर्फी में कितनी कैलोरी होती है?

बेसन बर्फी स्वीट रेसिपी का एक टुकड़ा, घी के साथ 272 कैलोरी देता है। जिसमें से कार्बोहाइड्रेट में 103 कैलोरी, प्रोटीन 19 कैलोरी और शेष कैलोरी वसा से आते हैं जो 150 कैलोरी है।

बेसन कब नहीं खाना चाहिए?

बेसन में प्रोटीन और पोटैशियम की अच्छी मात्रा होती है. हालांकि, किडनी से जुड़ी समस्याओं वाले व्यक्तियों को इसका ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए