दही भिण्डी मसाला रेसिपी | dahi bhindi masala recipe | how to make dahi bhindi masala testy | Unique bhindi recipe

dahi bhindi masala recipe / bhindi dahi masala : भिन्डी दही मसाला रेसिपी एक बहुत टेस्टी , फेमस  गुजराती डिश हैं। दही भिन्डी का थोड़ा खट्टा सा मसालेदार और लाज़वाब स्वाद हर किसी को पसंद आता हैं । इस सब्जी को ग्रेवी और बिना ग्रेवी के भी बनाया जा सकता हैं।

अगर आप भी भिन्डी की एक ही तरह की   सब्जी खाकर ऊब गए हैं , तो इस स्वादिष्ट सब्जी को एक बार जरुर ट्राय करें । इस सब्जी को आप बड़े ही आसानी से घर पर बनाकर खा सकते हैं । तो आइये जानते हैं , दही भिन्डी मसाला बनाने की रेसिपी । इस तरीके से आप अगर ये डिश बनाएगे तो हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा।

इसे भी पढ़ें : ब्रेड पकोड़ा कैसे बनाये | bread pakora | bread pakora recipe

दही भिण्डी मसाला रेसिपी (dahi bhindi masala recipe)

दही भिण्डी मसाला रेसिपी (dahi bhindi masala recipe) एक गुजराती रेसिपी है जिसको लोग बहुत ज्यादा पसंद करते है | दही भिण्डी मसाला थोड़ा खट्टा सा मसालेदार और लाज़वाब स्वाद हर किसी को पसंद आता हैं | आज इस आर्टिकल मे सीखेंगे दही भिण्डी मसाला कैसे बनाए (how to make dahi bhindi masala)|

दही भिण्डी मसाला रेसिपी (dahi bhindi masala recipe) बनाने का संक्षिप्त विवरण :-

पकाने का समय 30 - 35 मिनटकितने लोगो के लिए 4
तैयारी का समय10 मिनटकठिनाई का स्तरमध्यम
रेसिपी की कैटेगरीशाकाहारी (वेज)रेसिपी का जोनइंडियन डिजर्ट

इसे भी पढ़ें : सूजी के गुलाब जामुन कैसे बनाये | Best suji ke gulab jamun | gulab jamun kaise banate hain

दही भिण्डी मसाला रेसिपी बनाने की सामग्री (Sabudana kheer ingredients)

दही भिण्डी रेसिपी कैसे बनाए, इसको जानने से पहले जरूरी है इसमे उपयोग होने वाले सामग्री का सही चुनाव करना |

आज आपको सिखाएंगे , घर पर भिण्डी दही मसाला रेसिपी (dahi bhindi masala recipe) कैसे बनाते हैं, उसमे उपयोग होने वाले सामग्री का विवरण :-

सामाग्री (Ingredients)मात्रा (Quatity)
भिण्डी (lady finger/ okara)400 ग्राम
ताज़ा दही (fresh curd )3 चम्मच
कटे प्याज़(finely Chopped Onion )2 मीडीयम साइज़
अदरक – लहसून का पेस्ट(ginger- garlic paste) 1 चम्मच
धनिया पाउडर (coriander Powder )1 चम्मच
जीरा पाउडर (Cumin Powder)½ छोटा चम्मच
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर (Kashmiri Redchilli Powder)½ छोटा चम्मच
गरम मसाला (Garam Masala) ½ छोटा चम्मच
नमक स्वादानुसार
लम्बाई में कटी हरी मिर्च (slice greenchilli)6 पीस
तेल (refind oil )आवश्यकतानुसार
पानी (water)आवश्यकतानुसार
हल्दी पाउडर (Turmeric Powder)½ छोटा चम्मच

इसे भी पढ़ें : सूजी के गुलाब जामुन कैसे बनाये | Best suji ke gulab jamun | gulab jamun kaise banate hain

दही भिण्डी मसाला रेसिपी बनाने की विधि (How to make dahi bhindi masala recipe)

दही भिण्डी मसाला रेसिपी (dahi bhindi masala recipe in hindi) बनाने की विधि बहुत ही आसान है, नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें…

स्टेप – 1

दही भिण्डी मसाला बनाने के लिए सबसे पहले सारी भिन्डियों को अच्छे से धोकर सूखा लें ताकि भिण्डी का सारा पानी निकल जाये या आप किसी कॉटन के कपडे से भी भिण्डी को पोछकर सूखा सकते हैं ।अब भिण्डी के ऊपर का डंठल और नीचे का पतला भाग काटें । फिर इसे एक से दो इंच के टुकड़े जितना काट लें या एक भिन्डी के दो टुकड़े कर लें  और उसके बीच में थोड़ा – सा चीरा लगा लें  ।

स्टेप – 2

अब  एक कढ़ाई में मध्यम आंच पर दो – तीन चम्मच जितना  तेल डालकर गर्म करें । जब तेल गरम हो जाये तो उसमे कटी हुई भिन्डी के कटे हुए टुकड़े डालकर लगातार चलाते हुए उसे एक से  दो मिनट तक फ्राई करें या फिर भिण्डी का कलर जब डार्क ग्रीन कलर  और सॉफ्ट सी हो जाये  ।  तब तक ही इसे फ्राई करें भिंडी को ज्यादा फ्राई ना करें । अब इन फ्राई की हुई भिंडी को एक प्लेट में निकालकर रख लें ।

स्टेप – 3

अब फिर से उसी कढ़ाई में तीन चम्मच तेल डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म करें । तेल जब अच्छे से गर्म हो जाएं तो उसके अंदर जीरा डालकर चटकने दें । जब जीरा अच्छी तरह से चटक जाये तो फिर हरीमिर्च डालकर थोड़ा – सा फ्राई करें ।

स्टेप – 4

अब इसमें प्याज़ डालकर उसे एक मिनट तक भूने । प्याज़ को सॉफ्ट होने तक और उसका सारा कच्चापन निकल जाने तक इसे भूनिए ।अब इसके अंदर अदरक – लहसून का पेस्ट डालकर अच्छे से मिला ले । इसमें अब थोड़ा – सा नमक डालकर एक मिनट तक प्याज़ को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें । नमक डालने से प्याज़ हमारा जल्दी सॉफ्ट हो जायेगा । जब प्याज़ का कलर थोड़ा – सा हल्का ब्राउन  हो जाएं तो उसके अंदर हल्दी पावडर डालकर मिला लें और कुछ सेकंड्स तक पकाएं और गैस बंद कर दे । ठंडा होने दे ।

स्टेप – 5

अब हम  दही वाला मिश्रण तैयार करेगें उसके लिए अलग से एक बाउल में दही लेंगे और उसमे , धनिया पाउडर, , कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला , जीरा  पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें । दही अगर ज्यादा गाढ़ा लगे तो इसके अंदर दो चम्मच  पानी डालें और मिलाये ।  

स्टेप – 6

दही वाले इस मिश्रण को प्याज़ वाले मसाले के अंदर डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर ले । अब गैस को लो फ्लेम पर ऑन करें । और ग्रेवी के अंदर नमक डालकर एक बार फिर इसे अच्छी तरह से मिला लें । इसे अब ढ़ककर पांच मिनट तक पकाएं जब तक की मसाला तेल ना छोड़ने लगें । मसाले को बीच – बीच में चलाकर चेक भी करते रहे ताकि मसाला जल ना जाएं ।

अब मसाला का ढक्कन हटाकर देखें । आप देखेगे की मसाला ने तेल छोड़ दिया हैं । अब इस दही ग्रेवी के अंदर आधा गिलास पानी डालें और फ्राई की हुई भिन्डी डालकर अच्छे से मिक्स करें , ताकि भिण्डी में मसाला कोट हो जाये । इसे ढ़ककर लो – मीडियम फ्लेम पर तीन मिनट  और पकाएं ।  

स्टेप – 7

तीन मिनट बाद गैस बंद कर दें । ठंडी होने के बाद ग्रेवी थोड़ी गाढ़ी हो जाएगी । हमारी लज़ीज़ दही भिण्डी मसाला (dahi bhindi masala) या भिण्डी दही मसाला (bhindi dahi masala) सब्जी बनकर रेडी हैं । इसे अब एक सर्विंग बाउल में निकालकर रोटी , चपाती , चावल के साथ गर्मा – गरम  सर्व करें ।

इन उपरोक्त स्टेप्स का अनुशरण कर आपको समझ आया होगा की दही भिण्डी मसाला  बनाने मे बहुत ही आसन हैं  ।

सावधानियां(Precautions while cooking dahi bhindi masala recipe)

  1. आप अपने स्वाद के अनुसार सब्जी को कम तीखा या ज्यादा तीखा बनाने के लिए हरी मिर्च की मात्रा कम या ज्यादा कर सकते है।
  2. दही भिन्डी मसाला बनाते समय आप दही के पेस्ट को हमेशा गैस बंद करके कड़ाई जब थोड़ी ठंडी हो तभी उसमे दही वाला पेस्ट डालें , गर्म – गर्म में डालने से दही फट जाता हैं और सब्जी अच्छी नही बनती हैं
  3. दही भिन्डी मसाला को आप बिना ग्रेवी के बनाना चाहते हैं तो उसमें पानी नहीं डालें बाकि सब्जी बताये गए तरीके से ही बनाएं  ।

दही भिण्डी मसाला रेसिपी से जुड़े सवाल (FAQ related to dahi bhindi masala recipe)

दही के साथ भिंडी खा सकते हैं क्या?

भिंडी को फ्राई करने से लेकर भिण्डी भरवां अचारी सब्जी तक तैयार की जाती है. इन्हीं में से एक रेसिपी है दही भिंडी या दही भिण्डी मसाला | इसमें भिंडी को दही और मसालों के साथ पकाया कर यह रेसिपी बनाया जाता है. कुछ अलग ट्राई करने के लिए आप इस दही भिंडी मसाला रेसिपी बनाकर खा सकते हैं

भिंडी कब नहीं खानी चाहिए?

जिन लोगों को खांसी हो उन्हें भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए। अगर आपका पाचनतंत्र कमजोर है और कोई पाचन से संबंधी रोग है तो भिंडी का सेवन नुकसानदायक साबित हो सकता है। जो व्यक्ति वात रोग का दोषी हो उसे भिंडी का सेवन करने से मना किया जाता है। साइनस, कब्ज में  खाएं भिंडी |

भिंडी से गैस बनती है क्या?

भिंडी सब्जी में फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो कुछ लोगों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं जैसे कि पेट में गैस, फूला हुआ पेट और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं