ओरियो बिस्किट डोरा केक | Oreo biscuit dora cake recipe | how to make dora cake | best dora cake

dora cake recipe / dora cake : आज हम आपके के लिए लेकर आये हैं ओरियो बिस्किट से बने डोरा केक की डिलीशियस रेसिपी (dora cake recipe)। इसे बच्चे हो या बड़े सभी इसे बहुत पसंद करते है। ये डोरा केक (dora cake) बहुत कम सामान में बड़ी आसानी से घर पर बनकर रेडी हो जाता हैं। तो आइये जानते हैं इस डिलीशियस ओरियो बिस्किट डोरा केक को बनाने की रेसिपी (how to make dora cake)। आप इस केक को एक बार बनाकर खायेगे तो बार – बार आपका ये केक खाने का ही मन करेगा।

इसे भी पढ़ें : चाकलेट लेयर वाली चावल बर्फी  | sweet rice recipe

ओरियो बिस्किट डोरा केक रेसिपी (Oreo biscuit dora cake recipe)

ओरियो बिस्किट से बने डोरा केक की डिलीशियस रेसिपी (dora cake recipe) एक बहुत ही फेमस रेसिपी है | डोरा केक रेसिपी की जन्मदिन के मौके पर बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है | बच्चे हो या बड़े सभी इस ओरियो बिस्किट से बने डोरा केक की डिलीशियस रेसिपी को बड़े ही चाव से इसे खाते हैं | आईए सीखते है आज इस ओरियो बिस्किट से बने डोरा केक (dora cake) को कैसे बनाते है|

आईये जानते है ओरियो बिस्किट से बने डोरा केक रेसिपी (dora cake recipe) का संक्षिप्त विवरण :-
पकाने का समय15 - 20 मिनट कितने लोगो के लिए 4
तैयारी का समय5 मिनटकठिनाई का स्तरमीडियम
रेसिपी की कैटेगरीशाकाहारीरेसिपी का जोनइंडियन डिजर्ट

इसे भी पढ़ें : चाकलेट लेयर वाली चावल बर्फी  | sweet rice recipe

ओरियो बिस्किट डोरा केक बनाने की सामग्री (Oreo biscuit dora cake recipe ingredients)

डोरा केक की डिलीशियस रेसिपी कैसे बनाए (how to make dora cake), इसको बनाने से पहले जरूरी है की डोरा केक रेसिपी बनाने मे उपयोग होने वाले सामग्री का सही चुनाव करना |

ओरियो बिस्किट से बने डोरा केक की डिलीशियस रेसिपी (dora cake recipe) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री...
सामाग्री (Ingredients)मात्रा (Quatity)
ओरियो बिस्किट(oreo biscuit)4 पैकेट
अंडा (egg) 1 पीस
चीनी (sugar)2 – 4 टेबल स्पून
दूध (milk)1/2 कप
बेकिंग पावडर (baking powder)1/2 टेबल स्पून
मलाई या क्रीम (cream/ whippingcream)5 चम्मच

इसे भी पढ़ें : चाकलेट लेयर वाली चावल बर्फी  | sweet rice recipe

ओरियो बिस्किट डोरा केक बनाने की विधि (Oreo biscuit  dora cake banana ki vidhi)

ओरियो बिस्किट केक बनाने की विधि बहुत ही आसान है, नीचे दिए गएस्टेप्स का अनुशरण करें…

स्टेप – 1

ओरियो बिस्किट डोरा केक बनाने के लिए सबसे पहले सारे बिस्किट को पैकेट से निकालकर उसके बीच में लगी क्रीम को एक चाकू की हेल्प से निकालकर अलग एक बाउल में रख लें।

स्टेप – 2

अब एक ग्राइंडिंग जार ले फिर  उसके अंदर क्रीम निकला हुआ ओरियो बिस्किट के टुकड़े करके डालें , फिर उसमे अंडा फोड़कर कर डाले , अब चोनी  और दूध डालकर इसे अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें।

स्टेप – 3

अब ग्राइंड किये हुए केक के मिश्रण को एक बाउल में निकाल लें और इसमें बेकिंग पावडर डालकर अच्छी तरह से मिक्स करते हुए फेट लें । हमारा बैटर केक बनाने लिए तैयार हैं ।

स्टेप – 4

डोरा केक बनाने के लिए लिए अब गैस पर एक नॉन स्टिक पैन को लो मीडियम फ्लेम पर गर्म करें , अब एक कलछी की मदद से एक या दो कलछी भरभर मिश्रण पैन के बीचो बीच डालें , ध्यान रहे की इसे फेलाना नहीं हैं , वह अपने आप ही गोल शेप मे आ जायेगा । अब पैन को कवर करके उसे एक मिनट तक पकने दे।

स्टेप – 5

एक मिनट बाद पैन का कवर हटाकर देखे आप देखेंगे की हमारा केक अच्छी तरह से पक चुका हैं और ऊपर का मिश्रण ड्राई हो चूका हैं अब उसे एक चम्मच की मदद से सावधानी से दूसरी तरफ से पलट दें और दूसरी तरफ से इसे ज्यादा ना पकाये बस 15 सेकंड के लिए पका लें । इसे अब एक प्लेट में निकालकर रख लें और इसी तरह सभी डोरा केक बनाकर तैयार कर लें । सारे डोरा केक बनकर तैयार हैं।

स्टेप – 6

डोरा  केक के लिए अब क्रीम बनाने के लिए एक ग्राइंडिंग जार लें पहले उसमे चीनी डालकर पीस लें फिर इसके अंदर मलाई  डालकर मिक्सर को बीच – बीच में चलाते और बंद करते हुए ग्राइंड कर लें ध्यान रहे की मक्खन ना निकले । हमारा क्रीम बनकर तैयार हैं।

स्टेप – 7

अब तैयार किया हुआ  एक डोरा केक लें और उसमे दो चम्मच क्रीम कीनारो को छोड़कर चारो तरफ फेला दें और उसके ऊपर दूसरा केक स्लाइस रखकर अच्छी तरह से चिपका लेंगे इसी तरह बाकी केक भी तैयार कर लेंगे। हमारा ओरियो बिस्किट डोरा केक बनकर रेडी हैं । आप देखेंगे की हमारा केक बहुत ही टेस्टी बनकर तैयार हुआ हैं ।

इन उपरोक्त स्टेप्स का अनुशरण कर आपको समझ आया होगा की  ओरियो बिस्किट डोरा केक कैसे बनाता है (how to make dora cake) | यह डोरा केक बनाना बहुत ही आसान हैं।

सावधानियां (precautions while cooking this recipe)

  1. अगर आप अंडा नहीं खाते हैं तो आप इस डोरा केक में अंडा ना डालें , उसकी जगह आप कंडेंस्ड मिल्क डाल सकते हैं ।
  2. डोरा केक की क्रीम बनाते समय आप उसे मिक्सर की जगह बिटर से भी बिट कर सकती हैं ।
  3. डोरा केक की क्रीम बनाते समय आप मलाई के साथ ओरियो बिस्किट की क्रीम डालकर उसे और टेस्टी बना सकती हैं साथ ही आप मलाई की जगह बाज़ार वाली व्हिपिंग क्रीम का भी इस्तेमाल इसमें कर सकती हैं  ।
  4. ओरियो बिस्किट डोरा केक में आप चीनी की मात्रा आप अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकती हैं ।
  5. डोरा केक का बैटर  या क्रीम बनाते समय आप इसके अंदर अपने मनपसंद का कोई भी एसेंस डाल सकती हैं। स्टेप नंबर 4 के डोरा केक इमेज (dora cake images) मे आप देख सकते है |

ओरियो बिस्किट डोरा केक रेसिपी से जुड़े सवाल (FAQ related to Oreo biscuit dora cake recipe)

केक खराब कब होता है?

डोरा केक को फ्रिज में लंबे समय तक रखा जा सकता है। केक सही तरीके से स्टोर किया जाए तो ये 4-5 दिनों तक चल सकते हैं। क्रीम चीज़ या व्हीप्ड क्रीम फ्रॉस्टेड वाली केक : यह बहुत जल्दी खराब होते है , इस कारण इन्हें 2-3 दिनों के भीतर खा लेना चाहिए |

केक को कितने डिग्री पर पकाना चाहिए?

डोरा केक बेक करने के लिए आदर्श तापमान आमतौर पर 325°F से 350°F (160°C से 175°C) के बीच होता है, जो अलग अलग रेसिपी पर भी निर्भर करता है।

क्या केक सेहत के लिए अच्छा है?

केक में ऐसे बहुत सारे पोषक तत्व होते हैं जो हमारे शरीर को लाभ पहुंचा सकते हैं। उदाहरण के लिए केक मे अंडे प्रोटीन, साथ ही कैल्शियम और विटामिन डी का एक अच्छा स्रोत हैं। जो हेल्थ के लिए अच्छे होते है | केक सा सेवन अधिक मात्रा मे नहीं करना चाहिए |