व्रत के लिए स्पेशल क्रिस्पी फलहारी आलू नमकीन कैसे बनाएं | Best falahari namkeen | Navratri Special Aaloo Namkeen | vrat wali namkeen

falahari namkeen की रेसिपी आज हम आपके लिए लेकर आये हैं जो की क्रिस्पी – चटपटे आलू नमकीन की रेसिपी है। इसको vrat wali namkeen या vrat namkeen या diet chips के नाम से भी जाना जाता है | इसे आप घर पर बड़े ही आसानी से नवरात्रि या किसी भी व्रत में बनाकर खा सकते हैं । तो आइये जानते हैं इसे बनाने का तरीका । इस तरीके से आप अगर ये डिश बनाएगे तो हर व्रत में आपको ये नमकीन बनाने का ही दिल करेगा।

इसे भी पढ़ें : हेल्थी – टेस्टी मूंग दाल चीला | Best moong dal chilla recipe | how to make moong dal cheela

व्रत वाली की आलू नमकीन (falahari namkeen)

भारत में बहुत सारे व्रत त्यौहार वर्षभर पड़ते ही रहते है जैसे की नवरात्र आदि | इन दिनों में फलहारी के रूप में लोग फलहारी नमकीन (falahari namkeen) को लोग बड़ा पसंद करते है इसको लोग अलग अलग नामो से भी जानते है जैसे की व्रत वाली नमकीन (vrat wali namkeen) या व्रत की नमकीन (vrat ki namkeen) या diet chips.

व्रत के लिए स्पेशल क्रिस्पी फलहारी आलू नमकीन (falahari namkeen) रेसिपी का संक्षिप्त विवरण :-
पकाने का समय 20-25 मिनटकितने लोगो के लिए 2-3 लोगो के लिए
तैयारी का समय10 मिनटकठिनाई का स्तरआसान
रेसिपी की कैटेगरीशाकाहारी (वेज)रेसिपी का जोनउत्तर भारतीय

व्रत वाली आलू नमकीन बनाने की सामग्री(vrat wali namkeen recipes ingredients)

व्रत वाली नमकीन (vrat namkeen) या फलहारी नमकीन (falahari namkeen) में उपयोग होने वाली सामग्री का डिटेल निम्नलिखित है |

व्रत वाली आलू नमकीन (vrat wali namkeen) बनाने की सामग्री (falahari namkeen Recipe ingredients) का विवरण :-
सामाग्री (Ingredients)मात्रा (Quatity)
आलू (potato))3 मीडियम साइज़
मूंगफली दाना (groundnut)50 ग्राम
सेंधा नमक (rock salt)स्वादानुसार
अजवाइन (carom seeds)½ छोटा चम्मच
घी / तेल (ghee / oil)आवश्यकतानुसार

व्रत वाली आलू फलहारी नमकीन बनाने की विधि (How to make falahari namkeen recipes)

आलू का नमकीन बनाने की विधि बहुत ही आसान है, नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें…

स्टेप – 1

आलू का नमकीन बनाने के लिए सबसे पहले आलुओं को धोकर छिल लें। अब एक प्लेट ले और उस प्लेट में आलू को मोटे वाले ग्रेटर से लम्बाई की तरफ से ग्रेट करें जिससे बड़े – बड़े आलू के लच्छे निकले। इस बात का ध्यान रखे की ये ना ज्यादा मोटे हो और ना ही ज्यादा पतले। इसी  तरह बाकि आलू भी ग्रेट कर लें।

स्टेप – 2

ग्रेट किये हुए आलुओं को चार से पांच बार पानी बदल – बदल के अच्छी तरह से धो लें जिससे आलू का सारा स्टार्च निकल जाएं । इसे अब एक छन्नी में डाल कर छान लें और इसे ऐसे ही दो मिनट तक छन्नी में रहने दें ताकी आलू में से एक्स्ट्रा पानी निकल जाएं।

स्टेप – 3

दो मिनट बाद ग्रेट किये हुए सारें आलुओं को एक साफ़ धुले हुए कॉटन के कपड़े के ऊपर फेला लें और कपडे को फोल्ड करते हुए आलू को पोच लें या अच्छे से सूखा लें । ताकि आलू का सारा पानी ड्राई हो जाये । अब इन्हें एक प्लेट में निकलकर रख लें।

स्टेप – 4

अब कढाई में लो – मीडियम आंच पर एक या दो चम्मच जितना घी या तेल डालकर गर्म करें । जब घी या तेल अच्छे से गर्म हो जाएं तो मूंगफली के दानें डालकर इन्हें लगातार चलाते हुए भून लें । मूंगफली का कलर थोड़ा – सा चेंज हो जाये और अच्छी महक आने लगे तब मूंगफली को एक प्लेट में निकलकर अलग रख ले । और इस कढाई को साफ़ कर लें ।

स्टेप – 5

ग्रेट किये हुए आलुओं को तलने के लिए एक गहरी तली की कढाई या नॉन स्टिक कढाई में हाई फ्लेम  पर घी या तेल डालकर गर्म करें । तेल  या घी गर्म हो गया है या नहीं ये देखने के लिए एक आलू  डालकर  गर्म तेल मैं डालें और देखें की अगर यह तुरंत ऊपर आ जाता हैं तो आपका तेल या घी आलू  तलने के लिए गर्म हो गया हैं ।

स्टेप – 6

गैस का फ्लेम अब मीडियम करके एक बार में जितने ग्रेट किये हुए आलू कढाई  में आ जाएं उतने ही डीप फ्राई करने के लियें डाल दें ।ग्रेटेड आलुओं को चम्मच से चलाते हुए हल्का सुनहरा होने  तक डीप फ्राई करें।

क्रिस्पी होने के बाद इन ग्रेटेड आलुओं को एक छेद वाली छन्नी में निकल लें ताकि इसका एक्स्ट्रा तेल या घी निकल जाये । इसी तरह बाकि ग्रेटेड आलुओं को भी तल लें और छन्नी में निकालते जाएं । सारे ग्रेटेड आलू तलकर रेडी हैं आप देखेगें की कितने क्रिस्पी तलकर रेडी हुए हैं ।

स्टेप – 7

अब आलू नमकीन बनाने के लिए एक बड़ा – सा बाउल लें और उसमे तले हुए आलू , मूंगफली दाना , अजवाइन और  सेंधा नमक को थोड़ा – थोड़ा फेलाते हुए डालकर इन्हें चम्मच की हेल्प से इन्हें अच्छे से मिला लें । इसे ठंडा होने दें । क्रिस्पी – चटपटे आलू नमकीन बनकर रेडी हैं।

स्टेप – 8

जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाएं तब किसी एयर टाइट डब्बे में भरकर रख लें । इसे आप 15 से 20 दिनों तक रखकर खा सकते हैं ।

इन उपरोक्त स्टेप्स का अनुशरण कर आपको समझ आया होगा की आलू नमकीन बनाने मे बहुत ही आसन हैं।

सावधानियां(Precautions while cooking falahari namkeen recipe)

  1. आलू नमकीन को और चटपटा बनाने के लिए आप इसमें थोड़ी – सा  काली मिर्च  पावडर भी डाल सकते हैं ।
  2. ग्रेटेड आलुओं को पानी से अच्छे तरह धोकर सारा स्टार्च निकाल दें अगर इनमे स्टार्च रह जाता हैं तो ग्रेटेड आलू फ्राई करने के बाद चिपचिपे लगते हैं और साथ ही इन्हें पूरा सूखने के बाद ही घी या तेल में तलें ।
  3. व्रत का खाना बनाने के लिए हमेशा घी का यूज़ करें इससे व्रत का खाना बहुत टेस्टी बनता हैं । अगर आप घी नहीं खाती हैं और चाहती हैं की व्रत का खाना टेस्टी भी बने तो व्रत के लिए खाना  मूंगफली के तेल में बनाएं ।
  4. अगर बिना व्रत के लिए इन्हें बना रही हैं तो कोई भी तेल आप यूज़ कर सकती हैं ।
  5. ग्रेटेड आलुओं को मीडियम फ्लेम में ही फ्राई करें हाई फ्लेम पर फ्राई करने से ये क्रिस्पी नहीं बनेगें ।

व्रत वाली की आलू नमकीन रेसिपी से जुड़े सवाल ( FAQ related to falahari namkeen recipe )

क्या नवरात्री व्रत के दौरान इस नमकीन को खा सकते है क्या ?

हा, आप इस फलहारी नमकीन को नवरात्री व्रत के दौरान इसको खा सकते है | इसके अन्दर शेंधा नमक का उपयोग हुआ है | व्रत के दौरान सिर्फ शेंधा नमक का ही उपयोग होता है |

क्या फलहारी नमकीन स्वास्थ्य के लिए ठीक है ?

फलहारी नमकीन बहुत ही शुद्ध और स्वास्थ्यवर्धक होता है | इसमे किसी भी प्रकार के हानिकारक केमिकल का उपयोग नहीं हुआ है जिससे स्वास्थ्य को किसी प्रकार से कोई हानि पहुचे|

व्रत फलहारी नमकीन BP के रोगी खा सकते है ?

ब्लड प्रेसर (BP) के रोगी जो व्रत करते है, वो भी इसको खा सकते है… यदि आप कम नमक खाते है तो.. यह रेसिपी बनाते समय नमक की मात्रा कम कर ले | अपने स्वादानुसार, रेसिपी में नमक का उपयोग करे