How to cook basmati rice ? : चावल एक टेस्टी , हेल्थी , फेमस साउथ इंडियन फ़ूड है । वहां हर रोज़ घर पर इसे बनाया जाता हैं , लेकिन चावल को अब हर प्रांत में बड़े ही शौक से खाया जाता हैं और रोजाना इसे हर घर मे भी बनाया जाता हैं । इसके बिना हमारी थाली भी अधूरी सी लगती हैं । चावल को सभी लोग अलग – अलग तरह से पकाते हैं कोई इसे बर्तन मे पकाता हैं तो कोई इसे प्रेशर कुकर मे तो कोई माइक्रोवेव में । आमतौर पर लोगों को चावल खिला – खिला खाना पसंद होता हैं पर कुछ ना कुछ गड़बड़ी की वजह से हमारा चावल खिला – खिला नहीं बन पाता ।
Also Read : मसालेदार आलू की सब्जी कैसे बनाये | Best aloo masala recipe | Testy aloo sabji masala
बासमती चावल कैसे बनाये ? (how to cook basmati rice?)
आज हम आपको प्रेशर कुकर में खिले – खिले चावल बनाने का तरीका बता रहें हैं । प्रेशर कुकर में बना चावल सेहत के लिहाज से भी अच्छा होता हैं । प्रेशर कुकर में चावल बहूत जल्दी बनकर रेडी हो जाते हैं । अगर आप बिगनर हैं और कुकिंग सिख रहें हैं और आपको चावल बनाना नहीं आता हैं तो इस तरीके से आप बड़ी ही आसानी से घर पर ही चावल बना सकतें हैं । तो , आइये जानते हैं घर में परफेक्ट और खिले – खिले चावल बनाने की रेसिपी। इस तरीके से अगर आप ये डिश बनायेगें तो हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा।
खिले खिले सफ़ेद बासमती चावल (how to cook basmati rice) रेसिपी का संक्षिप्त विवरण :-| पकाने का समय | 15 मिनट | कितने लोगो के लिए | 2-3 लोगो के लिए |
| तैयारी का समय | 10 मिनट | कठिनाई का स्तर | आसान |
| रेसिपी की कैटेगरी | शाकाहारी (वेज) | रेसिपी का जोन | भारतीय |
Also Read : सेव टमाटर की सब्जी घर में कैसे बनाये | sev tamatar ki sabji | sev tamatar | How to cook sev tamatar sabji
बासमती चावल बनाने की सामग्री (Basmati rice recipe ingredients)
खिले खिले सफ़ेद बासमती चावल बनाने की सामग्री (Basmati rice recipe ingredients) का विवरण :-| सामाग्री (Ingredients) | मात्रा (Quatity) |
|---|---|
| बासमती चावल (Basmati Rice ) | 1 ग्लास |
| पानी (water) | डेढ़ ग्लास / ¾ ग्लास |
बासमती चावल बनाने की विधि (chawal kaise banate hain)
बासमती चावल को कूकर बनाने की विधि (how to cook basmati rice in cooker) बहुत ही आसान है, नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें…
स्टेप – 1
चावल बनाने के लिए सबसे पहले चावल को अच्छे से साफ़ करके पानी से तीन से चार बार इसे मसलते हुए धोलें और सारा पानी निकाल दें ताकि इसका सारा पावडर निकल जायें ।
स्टेप – 2
अब एक प्रेशर कुकर लें उसमे धुला हुआ चावल और डेढ़ ग्लास पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें । प्रेसर कुकर में बासमतीचावल कैसे बनाये (how to cook basmati rice in cooker ) , यह सभी से अच्छे से नहीं बन पाता है |
स्टेप – 3
अब इसे गैस पर चढ़ाकर इसे हाई फ्लैम पर एक सीटी आने तक पकाएं जैसे ही एक सीटी आ जाये तो तुरंत गैस बंद कर दें और कुकर को तुरंत खोलकर ना देखे ।
स्टेप – 4
कुकर का प्रेशर खत्म होने तक चावल को कुकर में ही रहने दीजिये , कुकर का प्रेशर ख़त्म होने के बाद कुकर को खोल लीजिये ।
स्टेप – 5
खिले खिले चवल बनकर रेडी हैं । गर्मा – गर्म इन राइस को किसी सर्विंग बाउल में निकालकर दाल , सब्जी के साथ सर्व करें ।
सावधानियां (Precautions while cooking Basmati rice recipe)
- प्रेशर कुकर में जब भी चावल बनायें (chawal kaise banate hain) तो उसको एक सीटी आने के बाद तुरंत ही गैस बंद कर दें ज्यादा सीटी ना लगायें ।
- प्रेशर कुकर का प्रेशर पूरी तरह से खत्म होने के बाद ही कुकर का ढक्कन खोलें ।
- चावल बनाने (how to cook rice) से पहले उसके सही माप का भी जरुर ध्यान रखें , अगर आप एक ग्लास चावल लें रहें हो तो उसमे डेढ़ ग्लास ही पानी डालें ।
- चावल बनाने के लिए (chawal kaise banaye) आप बासमती के बजाय कोई भी चावल लेकर इसे बना सकतें हैं ।
- चावल बनाते समय उसमे ज़रा सा घी भी डाल सकतें हैं इससे भी आपके चावल खिले खिले बनेगें ।
बासमती चावल बनाने से जुड़े सवाल ( Suji ka Halwa FAQ)
बासमती को पकाने का समय क्या है?
बासमती चावल एक बहुत ही टेस्टी और सॉफ्ट चावल होता है इसलिए इसको पकाने में थोडा सावधानी बरतनी पड़ती है मीडिया गैस के फ्लेम पे 10-12 मिनट में कुकर पे चावल बन कर तैयार हो जाता है |
बासमती चावल को अधिक पानी की आवश्यकता क्यों होती है?
हाईब्रिड वृद्ध, लंबे दाने वाले बासमती चावल को अन्य प्रकार के बासमती चावल जो मार्किट में उपलब्ध है, उनकी तुलना में अधिक तरलता की आवश्यकता होती है। यदि आप हाईब्रिड महंगे वाले बासमती का उपयोग कर रहे है तो पानी की मात्रा थोड़ी सी बढ़ा देना चाहिए |
बासमती चावल कितना ज्यादा फैलता है?
यह हमेशा याद रखें की बासमती चावल पकाने के बाद लगभग तिगुना ज्यादा हो जाता है, इसलिए पकाने से पहले मापने पर यह ज्यादा नहीं लग सकता है। हालाँकि, एक बार जब यह सारा पानी सोख लेता है तो प्रत्येक दाना सूज जाता है और बड़ा हो जाता है। इस लिए चावल बनाने से पहले चावल सही मात्रा में ले |
Priyanka Kushwaha is founder of “Priyanka Indian Kitchen”.
प्रियंका कुशवाहा ( उर्फ़ सुनीता कुशवाहा ) , “प्रियंका इंडियन किचन” की Founder (संस्थापक) है | प्रियंका एक प्रोफेशनल यूट्यूबर है, जो सन 2018 से ही लगातार अपने रेसिपी विडियो को बना कर अलग – अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अपने YouTube चैनेल “Priyanka Indian Kitchen” पर अपलोड और शेयर कर रही है | अब तक करोडो लोग इनकी रेसिपी विडियो को देख चुके है |