kitchen tips in hindi : आप होमेमेकर हो या वर्किंग वुमेन, कई बार कुकिंग से जुड़ी कुछ प्रोब्ल्म फ़ेस करती रहती हैं। यहां हम आपको कुछ छोटी – छोटी समस्याओ मे यूज़फुल टिप्स (useful kitchen tips) के बारें मे बता रहे हैं। ये सब कुकिंग हैक्स (cooking hacks) आपको बहुत उपयोगी साबित होंगे |
इसे भी पढ़ें : हेल्थी – टेस्टी मूंग दाल चीला | Best moong dal chilla recipe
डेली लाईफ किचन टिप्स (kitchen tips in hindi)
डेली लाईफ मे आने वाली समस्याओ के लिए उपयोगी टिप्स (useful kitchen tips) / कुकिंग हैक्स (cooking hacks) नीचे दिया गया है :-
- एक – दो बासी ब्रेड को आप अक्सर फेक देती हैं , लेकिन इसका इस्तेमाल भी किया जा सकता हैं । आप पहले ब्रेड को छोटे – छोटे टुकड़ो मे कट लें , फिर उस पर पानी के कुछ छी मार लें । इन्हे प्रीहीट माइक्रोवेव मे थोड़ी देर रखें । इसके बाद जब सूप या पोहा बनाएं तो इन ब्रेड्स को उनमे डाल दें ।
- अगर टमाटर बिलकुल हरे या कच्चे हैं तो उन्हें रात को आटे में दबाकर रख दें ।सुबह यह लाल और पके हुए मिलेंगे , इन्हें जब आप आप सब्जी या दाल में यूज करेंगी तो कलर , टेस्ट बहुत अच्छा आएगा ।
- अक्सर बरसात में नमी की वजह से चावल में कीड़े लग जाते हैं या उसमें सिलेन जैसी आ जाती हैं तो ऐसे मे आप चावल के कंटेनर में कुछ तेज़ पत्ते बीच – बीच में रख दें । आप साबुत लाल मिर्च का इस्तेमाल भी ऐसे ही कर सकती हैं । इससे चावल खराब नहीं होंगे ।
- अक्सर जब आप चाय बानाती हैं तो उसमें इलायची थोड़ी कूटकर डालती हैं , इसके बजाएं आप इलायची का पाउडर बना लें । इसके लिए इलायची को एक गर्म पैन में भून लें , फिर ठंडा करके मिक्सी मे पीस लें । इस पाउडर को एक कंटेनर में रखें । जब चाय बनानी हो तो उपयोग करें ।इससे चाय में इलायची का पूरा उपयोग होगा और टेस्ट भी अच्छा आएगा ,ध्यान रहे की इसे ज्यादा मात्रा मे न बनाएं जरूरत अनुसार ही बनाकर रखें ।
- अक्सर नमक के जार में मॉइश्चर आने पर सारा नमक गीला हो जाता है, जिसके कारण वह जार से ठीक से बाहर भी नहीं निकल पाता है। मॉइश्चर को हटाने के लिए आप जार में चावल के थोड़े से दाने डाल दें। चावल के दाने मॉइश्चर को सोख लेते हैं और भारी होने की वजह से नमक को बाहर प्रेस करते हैं। इससे नमक आसानी से बाहर निकल जाता है।
- परफेक्ट फ्रेंच फ्राइस बनाने के लिए परफेक्ट फ्रेंच फ्राइज़ बनाने के लिए आलूओं को काटकर उन्हें 2-3 मिनट के लिए पानी में उबाल लें। पानी से निकालकर इन्हें किचन नैपकिन या टिशू पेपर पर फैला दें, जिससे इनका सारा पानी सूख जाए। अब इन्हें कॉर्न फ्लार से डस्ट करके ज़िप लॉक बैग या एयर टाइट डिब्बे में बंद करके फ्रीज़र में रख दें। ज़रूरत पड़ने पर निकाल कर तुरंत फ्राय करें।
- इंस्टेंट क्रिस्पी पोटैटो चिप्स बनाने के लिए आलू के पतले स्लाइस काट के इन्हें बर्फ वाले पानी में थोड़ी देर के लिए रख दें और उसके बाद फ्राय करें ।
- तंदूरी रोटी को नरम बनाने के लिए आटा गूंथते वक्त इसमें दही मिला दे, और गुनगुने पानी से इसका आटा गूथे, तो तंदूरी रोटी सॉफ्ट और क्रिस्पी बनेगी ।
- मिक्सर जार की ब्लेड को तेज रखने के लिए महीने में एक बार नमक डालकर चला ले।
इसे भी पढ़ें : घर में स्पंजी और सॉफ्ट रसगुल्ला कैसे बनाये | rasgulla recipe
उपरोक्त कुकिंग हैक्स (cooking hacks) या उपयोगी कीचेन टिप्स (useful kitchen tips) बहुत ही आसान है , इन कीचेन टिप्स (kitchen tips in hindi) का उपयोग आप अपने घरों मे बहुत ही आसानी से कर रहते है |
Priyanka Kushwaha is founder of “Priyanka Indian Kitchen”.
प्रियंका कुशवाहा ( उर्फ़ सुनीता कुशवाहा ) , “प्रियंका इंडियन किचन” की Founder (संस्थापक) है | प्रियंका एक प्रोफेशनल यूट्यूबर है, जो सन 2018 से ही लगातार अपने रेसिपी विडियो को बना कर अलग – अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अपने YouTube चैनेल “Priyanka Indian Kitchen” पर अपलोड और शेयर कर रही है | अब तक करोडो लोग इनकी रेसिपी विडियो को देख चुके है |