lai ke laddu / murmure laddu गुड़ मुरमुरा लड्डू एक टेस्टी , फेमस , उत्तर भारतीय स्वीट डिश हैं । बच्चों की तो ये पसंदीदा डिश में से एक हैं। मुरमुरे और गुड़ से बने मुरमुरे लड्डू (murmure laddu) खाने में काफी टेस्टी लगने के साथ ही क्रिस्पी भी होते हैं । अक्सर लोग इस लाई लड्डू (lai laddu) को बाहर से ही खरीदकर लाते हैं ।
आप इसे घर पर बड़ी ही आसानी और कम समय से एकदम बाज़ार से भी अच्छा और हेल्थी, टेस्टी गुड़ मुरमुरा लड्डू बनाकर तैयार कर सकते हैं। आइये जानते हैं गुड़ मुरमुरा लाई के लड्डू (lai ke laddu) बनाने की रेसिपी । इस तरीके से आप अगर ये डिश बनाएगे तो हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा ।
इसे भी पढ़ें : मकर संक्रान्ति के लिये तिल गुड़ के लड्डू | best til ke laddu | til ke laddu banane ki vidhi | makar sankranti sweet recipes
गुड़ मुरमुरा लड्डू / लाई के लड्डू (lai ke laddu)
मकर संक्रांति के त्यौहार के मौके पर तिल गुड के लड्डू के साथ इस लाई के लड्डू (lai ke laddu) को अधिकतर बनाया जाता है | इसको बहुत लोग मकर संक्रांति लड्डू (makar sankranti laddu) के नाम से भी जानते है | यह मीठे के साथ साथ क्रिस्पी भी होता है जो बच्चो और बड़ो को बहुत ज्यादा पसंद आता है | तो आईये बहुत ही आसान तरीके से सीखते है की मुरमुरे कैसे बनता है (murmura kaise banta hai) और इसमे क्या – क्या सामग्री उपयोग होता है |
लाई के लड्डू की रेसिपी (lai ke laddu recipe) का संक्षिप्त विवरण :-| पकाने का समय | 30 मिनट | कितने लोगो के लिए | 4 लोगो के लिए |
| तैयारी का समय | 5 मिनट | कठिनाई का स्तर | मध्यम |
| रेसिपी की कैटेगरी | शाकाहारी (वेज) | रेसिपी का जोन | उत्तर भारतीय |
इसे भी पढ़ें : सूजी के गुलाब जामुन कैसे बनाये | Best suji ke gulab jamun | gulab jamun kaise banate hain
गुड़ मुरमुरा लड्डू / लाई के लड्डू रेसिपी बनाने की सामग्री (lai ke laddu recipe ingredients)
मकर संक्रांति लड्डू (makar sankranti laddu) या लाई के लड्डू (lai laddu) बनाने में उपयोग होने वाली सामग्री का विवरण निचे विस्तार से दिया गया | कृपया सावधानी पूर्वक सभी सामानों की एकत्रित कर ले फिर रेसिपी बनाना शुरू करे |
तिल गुड़ लड्डू रेसिपी बनाने की सामग्री (lai ke laddu recipe ingredients) का विवरण :-| सामाग्री (Ingredients) | मात्रा (Quatity) |
|---|---|
| मुरमुरा/ परमल (puffed rice) | 200 ग्राम |
| गुड़ (jaggery) | 200 ग्राम |
| तेल या घी (oil/ghee) | 1 चम्मच / टी स्पून |
| पानी (water) | 4 – 5 चम्मच |
गुड़ मुरमुरा लड्डू / लाई के लड्डू रेसिपी बनाने की विधि (How to make lai ke laddu recipe)
मकर संक्रांति त्यौहार पर बनने वाला स्पेशल मिठाई मुरमुरे लड्डू (murmure laddu) , जिसको मकरसंक्रांति लड्डू (makar sankranti laddu) या लाई के लड्डू (lai ke laddu) आदि नामो से जाना जाता है |
गुड़ मुरमुरा लड्डू बनाने की विधि बहुत ही आसान है, आईये सीखते है मुरमुरे का लड्डू कैसे बनता है (murmura kaise banta hai) | नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें…
स्टेप – 1
गुड़ – मुरमुरा के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाई में घी या तेल डालकर आंच पर गर्म करें । फिर गुड़ डालकर इसे एक बार चला लें । अब इसमें पानी डालकर गुड़ को पिघलने तक उसे बीच – बीच में चलाते हुए पकाएं । गुड़ के मिश्रण को डेढ़ मिनट तक उबालते हुए अच्छी तरह से पका लें ।
स्टेप – 2
गुड़ सही तरह से पका हैं या नहीं यह चेक करने के लिए एक कटोरी में पानी लें और पानी में थोड़ा – सा पकता हुआ गुड़ का मिश्रण डालें । अगर पानी में गुड़ के मिश्रण का बॉल बन जाये तो लड्डू बनाने के लिए परफेक्ट गुड़ पक चूका हैं ।
स्टेप – 3
अब गैस का फ्लेम लो करके मुरमुरे को थोड़ा – थोड़ा डालकर मिक्स करते हुए गुड़ के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें । जब सारा गुड़ – परमल आपस में अच्छे से मिक्स हो जाये तो इस मिश्रण को कड़ाई के एक तरफ कर लें ताकि मिश्रण ठंडा ना हो । गैस को बंद कर दें । मुरमुरा लड्डू बनाने के हमारा मिश्रण रेडी हैं ।
स्टेप – 4
अब लड्डू बनाने के लिए एक बाउल में थोड़ा सा पानी लें , ग्रीस करने के लिए पानी ले । अब हाथ पर थोड़ा सा पानी लगाकर हाथो को ग्रीस कर लें और थोड़ा सा परमल वाला मिश्रण हाथ में लेकर दोनों हाथ से थोड़ा दबाते हुए गोल शेप के लड्डू बना ले और इन्हें प्लेट में रखते जाएं।इसी तरह से बाकि लड्डू भी तैयार कर लें । अब इन तैयार मुरमुरे के लड्डू को थोड़ी देर के लिए सेट होने रख दें ।
स्टेप – 5
गुड़ मुरमुरा लाई के लड्डू (lai ke laddu) बनकर रेडी हैं । ये बहुत ही कुरकुरे और टेस्टी बने हैं । गुड़ मुरमुरा के लड्डू को किसी एयर टाइट कंटेनर मैं भर कर रख लें जब चाहे तब इनका आनंद लें । इन लड्डूओं को एक महीने या पंद्रह दिन तक स्टोर करके रख सकते हैं ।
इन उपरोक्त स्टेप्स का अनुशरण कर आपको समझ आया होगा की गुड़ मुरमुरा लड्डू बनाने मे बहुत ही आसन हैं।
सावधानियां (precautions while cooking lai ke laddu)
- गुड़ मुरमुरा लड्डू (murmure laddu) बनते समय मुरमुरे या परमल को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए जरुर भून लें , परमल में अगर कोई नमी होगी तो वह निकल जायेगी और हमारे लड्डू स्वादिष्ट बनेगे ।
- अगर आप मीठा कम पसंद करते हैं तो गुड़ 150 ग्राम लें ।
- लाई के लड्डू (lai ke laddu) बनाते समय इस बात का विशेष ध्यान दे की मुरमुरे क्रिस्पी / कुरकुरे हो |
मुरमुरा कैसे बनता है?
मुरमुरे बनाना बहुत ही आसान है, चावल के दानों को भाप की उपस्थिति में उच्च दबाव में गर्म करके, फूले हुए दानों के रूप में बनाया जाता है। यह रंग में सफेद, वजन में हल्का और बनावट में कुरकुरा होता है।
मुरमुरा के लड्डू में कितनी कैलोरी होती है?
एक मुरमुरा (lai ke laddu) ( 20 ग्राम वजन ) की 26 कैलोरी देता है। जिसमें से कार्बोहाइड्रेट में 22 कैलोरी होती है, प्रोटीन में 1 कैलोरी होती है और शेष कैलोरी वसा से होती है जो 3 कैलोरी होती है।
Priyanka Kushwaha is founder of “Priyanka Indian Kitchen”.
प्रियंका कुशवाहा ( उर्फ़ सुनीता कुशवाहा ) , “प्रियंका इंडियन किचन” की Founder (संस्थापक) है | प्रियंका एक प्रोफेशनल यूट्यूबर है, जो सन 2018 से ही लगातार अपने रेसिपी विडियो को बना कर अलग – अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अपने YouTube चैनेल “Priyanka Indian Kitchen” पर अपलोड और शेयर कर रही है | अब तक करोडो लोग इनकी रेसिपी विडियो को देख चुके है |