परफेक्ट पकोड़ा कैसे बनाते है (pakoda kaise banate hain) यह सभी को नहीं आता | केले का पकौड़ा एक , टेस्टी , हेल्थी , फेमस साउथ इंडियन स्ट्रीट फ़ूड है ।जब भी आपको कुछ चटपटा खाने का मन करे तो इसे बनाकर खा सकते हैं । इसे बनाना भी बेहद आसन हैं । तो , आइये जानते हैं केले का पकौड़ा बनाने की रेसिपी (pakoda banane ki recipe)। इस तरीके से अगर आप ये डिश बनाएगे तो हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा।
Also Read : सूजी और काजू का हलवा कैसे बनाये | Suji ka halwa | Unique Sooji halwa recipe | Testy suji ka halwa recipe
केले का पकौड़ा (Banana Pakoda)
केले का पकोड़ा (banana pakoda) एक बहुत स्वादिस्ट और क्रिस्पी स्नैक्स है जो बच्चो या गेस्ट को नास्ते में दिया जाता है | उत्तर भारत में लोग इसको खाने के साथ भी देते है | यह बिलकुल गरम और क्रिस्पी होता है जिसको चटनी या सॉस के साथ दिया जाता है | बहुत लोग केले के पकोड़े खाने के बाद लोग एक अच्छी चाय भी पीना पसंद करते है |
केले का पकौड़ा (Banana Pakoda Recipe) रेसिपी का संक्षिप्त विवरण :-| पकाने का समय | 20-25 मिनट | कितने लोगो के लिए | 2-3 लोगो के लिए |
| तैयारी का समय | 10 मिनट | कठिनाई का स्तर | आसान |
| रेसिपी की कैटेगरी | शाकाहारी (वेज) | रेसिपी का जोन | उत्तर एवं दक्षिण भारतीय |
Also Read : सेव टमाटर की सब्जी घर में कैसे बनाये | sev tamatar ki sabji | sev tamatar | How to cook sev tamatar sabji
केले का पकौड़ा बनाने की सामग्री (Banana pakoda banane ki ingredients)
केले का पकौड़ा बनाने की सामग्री (Banana Pakoda Snacks ingredients) का विवरण :-| सामाग्री (Ingredients) | मात्रा (Quatity) |
|---|---|
| कच्चा केला (Raw Banana | 6 पीस |
| बेसन (Gram Flour ) | 1 बाउल / कटोरी |
| लालमिर्च पाउडर (Redchilli Powder ) | 1 छोटा चम्मच |
| हल्दी पाउडर (Turmeric Powder ) | 1 छोटा चम्मच |
| जीरा पाउडर (Cuminseeds Powder) | ½ छोटा चम्मच |
| धनिया पाउडर (Coraiander Powder) | 1 छोटा चम्मच |
| लहसून पेस्ट (Garlic Paste) | 1 छोटा चम्मच |
| नमक (Salt) | स्वादानुसार |
| पानी (water) | आवश्यकतानुसार |
| तेल ( cooking oil ) | आवश्यकतानुसार |
केले का पकौड़ा बनाने की विधि (pakoda kaise banate hain vidhi)
केला का पकौड़ा कैसे बनाते है (pakoda kaise banate hain) बहुत ही आसान है, नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें…
स्टेप – 1
केला का पकौड़ा (pakoda banane ki recipe) बनाने के लिए सबसे फहले सभी कच्चे केले के छिलके साफ़ करके, प्रत्येक एक केले के चाकू की मदद से दो भाग करके स्लाइस मैं काट ले और एक प्लेट में रख लें ।
स्टेप – 2
अब एक बाउल में बेसन , हल्दी , लालमिर्च , जीरा पाउडर , धनिया पाउडर , लहसून पेस्ट और नमक डालकर एक चम्मच से सारे मसाले अच्छी तरह से मिलाएं ।
स्टेप – 3
इसमें अब थोड़ा – थोड़ा पानी डालकर इसे एक ही दिशा में फेटते हुए गाढ़ा बैटर तैयार कर लें । इस बात का ध्यान रखे की बैटर बनाते समय उसमे कोई भी गांठ न पड़े और बैटर ना ही ज्यादा गाढ़ा हो और ना ही ज्यादा पतला हो । आपका बैटर बनकर रेडी हैं ।
स्टेप – 4
एक पैन या कड़ाई में तेज़ आंच पर तेल डालकर गर्म करें , जब तेल अच्छा गर्म हो जाये तो गैस की फ्लेम को मीडियम कर लें ।
स्टेप – 5
केले की स्लाइस को रेडी बेसन के बैटर में डीप करके तेल में डालते जाएं । एक बार में पैन में जितने पकौड़े आ जाये उतने ही डालें । पकौड़े जब फूलकर ऊपर आ जाये तब इन्हें एक चम्मच की मदद से पलट दें । इसे दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करे और एक प्लेट मे निकलते जाएं । इसी तरह बाकि बचे पकौड़े भी बना लें ।
स्टेप – 6
कच्चे केले के पकौड़े (pakoda banane ki recipe) बनकर रेडी हैं । गरमा – गर्म इन पकौड़ो को चाय या अपनी मनपसंद चटनी के साथ सर्व करें।
इन उपरोक्त स्टेप्स का अनुशरण कर आपको समझ आया होगा की कच्चे केले के पकौड़े कैसे बनाते है (pakaudi kaise banate hain).
सावधानियां (Precautions for pakoda kaise banate hain)
- कच्चे केले के पकौड़े तलते समय आंच धीमी ही रखे इससे आपके पकौड़े क्रिस्पी बनगे ।
- पकौड़े के लिए बेसन का बैटर बनाते समय इस बात का ध्यान रखे की बैटर को ज्यादा पतला और ज्यादा गाढ़ा ना रखे नहीं तो कच्चे केले बैटर मैं आच्छे से डीप नहीं हो पाएगे ।
- पकौड़े बनाने (pakoda banana) के लिए बेसन का बैटर बनाते समय उसमे थोड़ा – थोड़ा पानी डालकर उसे एक ही दिशा में फेटे इस बात का भी ध्यान रखे की उसमे कोई गांठ न पड़े ।
- घोल को फेटने के लिए आप व्हिस्कर या काटें का भी यूज़ कर सकते हैं ।
केले के पकोड़े से जुड़े सवाल (Banana Pakode FAQ)
तलने के लिए किस केले का उपयोग किया जाता है?
यदि आप स्वादिस्ट क्रिस्पी केले के पकोड़े बनाना चाहते है तो आपको बढ़िया केले का चुनाव करना पड़ेगा | केला पूरी तरह से तैयार और मोटा हो, उसके छिलके बिलकुल हरे हरे हो | गलती से भी केला पका हुआ या पीले छिलके वाला ना हो|
पकोड़े में नमक कैसे डाले ?
पकौड़े बनाते (pakoda banana) समय सही मात्रा नमक डालना बहुत लोगो को आता ही नहीं है, कभी ज्यादा तो कभी कम हो जाता है| सबसे पहले जिनको पकौड़े खिलाना है उनके बारे में पता कर लो, फिर उनके स्वाद के अनुसार नमक को कम या ज्यादा कर सकते है
Priyanka Kushwaha is founder of “Priyanka Indian Kitchen”.
प्रियंका कुशवाहा ( उर्फ़ सुनीता कुशवाहा ) , “प्रियंका इंडियन किचन” की Founder (संस्थापक) है | प्रियंका एक प्रोफेशनल यूट्यूबर है, जो सन 2018 से ही लगातार अपने रेसिपी विडियो को बना कर अलग – अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अपने YouTube चैनेल “Priyanka Indian Kitchen” पर अपलोड और शेयर कर रही है | अब तक करोडो लोग इनकी रेसिपी विडियो को देख चुके है |