Poha roll recipe / poha roll recipe in hindi / poha recipe : आज हम आपके लिए लेकर आये हैं क्रिस्पी पोहा रोल बनाने की रेसिपी । ये स्नैक्स बहुत ही कम समय में बनकर रेडी हो जाता हैं । इसे आप चाय के साथ या ऐसे भी एन्जॉय कर सकते हैं । आइये जानते हैं क्रिस्पी पोहा रोल बनाने की रेसिपी । इस तरीके से आप अगर ये डिश बनाएगे तो हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा।
इसे भी पढ़ें : चाकलेट लेयर वाली चावल बर्फी | sweet rice recipe
पोहा रोल रेसिपी (poha roll recipe)
पोहा रोल रेसिपी (poha roll recipe) एक बहुत ही फेमस रेसिपी है | इस स्नैक्स रेसिपी को चाय के साथ नास्ते मे बहुत ज्यादा खाया जाता है | बच्चे हो या बड़े सभी इस पोहा रोल स्नैक्स रेसिपी को बड़े ही चाव से इसे खाते हैं | आईए सीखते है आज इस पोहा रोल रेसिपी (poha roll recipe in hindi ) को कैसे बनाते है |
आईये जानते है क्रिस्पी पोहा रोल बनाने की रेसिपी (poha roll recipe in hindi) का संक्षिप्त विवरण :-| पकाने का समय | 10 - 20 मिनट | कितने लोगो के लिए | 4 |
| तैयारी का समय | 5 मिनट | कठिनाई का स्तर | आसान |
| रेसिपी की कैटेगरी | शाकाहारी | रेसिपी का जोन | उत्तर भारतीय रेसिपी |
इसे भी पढ़ें : ठेकुआ रेसिपी छठ पूजा प्रसाद कैसे बनाए | thekua recipe
पोहा रोल रेसिपी बनाने की सामग्री (poha roll recipe ingredients )
पोहा रोल रेसिपी (poha roll recipe) / स्नैक्स पोहा रेसिपी (poha recipe), इसको बनाने से पहले जरूरी है की पोहा रोल रेसिपी (poha roll recipe) बनाने मे उपयोग होने वाले सामग्री का सही चुनाव करना |
पोहा रोल रेसिपी (poha roll recipe) बनाने के लिए आवश्यक सामग्री...| सामाग्री (Ingredients) | मात्रा (Quatity) |
|---|---|
| पोहा या चिवड़ा (rice flakes /poha ) | 1 कप |
| बेसन (gram flour) | 1/2 कप |
| जीरा (cumin seeds) | 1/2 छोटा चम्मच |
| बारीक़ कटी हरी मिर्च (finely chopped greenchilli ) | 4 |
| लहसुन का पेस्ट (garlic paste) | 1 छोटा चम्मच |
| हल्दी पावडर (turmeric powder) | 1/2 छोटा चम्मच |
| बारीक़ कटा प्याज़ (finely chopped onion) | 2 टेबल स्पून |
| नमक (salt) | स्वादानुसार |
| तेल (oil) | 2 टेबल स्पून |
| पानी (water) | आवश्यकतानुसार |
इसे भी पढ़ें : दक्षिण भारतीय टेस्टी सॉफ्ट अप्पम रेसिपी | how to make appam
पोहा रोल रेसिपी बनाने की विधि (how to make poha roll recipe)
पोहा रोल बनाने की विधि (how to make poha roll recipe) बहुत ही आसान है, नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें…
स्टेप – 1
पोहा रोल बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल ले और फिर उसमे पोहा डालकर पानी की मदद से पोहा को एक से दो बार अच्छी तरह से धो लें और इसे किसी छन्नी में डालकर रख दें ताकि इसका सारा पानी निकल जाएं और पांच मिनट के लिए पोहे को ऐसे ही रहने दें ताकि पोहा सॉफ्ट हो जाये जब पोहा सॉफ्ट हो जाएं तो उसे किसी बाउल में निकल कर रख लें।
स्टेप – 2
अब पोहा रोल्स के लिए तड़का बनाने के लिए एक पैन में तेल डालकर मीडियम फ्लेम पर गर्म करें , जब तेल गर्म हो जाएं तो उसके अंदर जीरा , हरीमिर्च और लहसुन का पेस्ट डालकर इन सभी को कुछ देर तक भूने , जब ये अच्छे से भून जाये तो इसके अंदर हल्दी पावडर डालकर इसे भी कुछ देर तक फ्राई करें और गैस की फ्लेम बंद कर दें । तड़का बनकर तैयार हैं ।
स्टेप – 3
अब इस तैयार तड़के को पोहे वाले बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिला लें , फिर इसके अंदर प्याज़ , नमक , बेसन डालकर हाथो की मदद से अच्छी तरह से मिला लें । जब सारी चीज़े अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं तो इसके अंदर थोड़ा – थोड़ा पानी डालकर मीडियम हार्ड डो तैयार कर लें । पोहा रोल बनाने के लिए हमारा मिश्रण तैयार हो गया हैं।
स्टेप – 4
तैयार मिश्रण से पोहा रोल्स बनाने के लिए हाथो को तेल से ग्रीस कर लें फिर हाथ में थोड़ा – सा डो लेकर इसे रोल का शेप देकर एक प्लेट में रख लें इसी तरह बाकि बचे पोहा रोल्स भी तैयार कर लें ।
स्टेप – 5
अब इन पोहा रोल्स को डीप फ्राई करने के लिए या तलने के लिए एक कढाई या नॉन स्टिक कढाई में मीडियम – लो आंच पर तेल डालकर गर्म करें । जब तेल अच्छे से गर्म हो जाएं तो उसमे तैयार किये हुए पोहा रोल्स जितने आ जाये उतने कड़ाई में डाल दें ।
इन्हें चारो तरफ से उलट – पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें । जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाये तो इन्हें झारे से बाहर निकाल कर किसी छन्नी में निकाल ले ताकि इसमें से अतिरिक्त तेल निकल जाएं । बाकि बचे पोहा रोल्स को भी इसी तरह से तल लें ।
स्टेप – 6
क्रिस्पी पोहा रोल्स बनकर रेडी हैं । आप देखेगे की ये कितना क्रिस्पी और सुपर टेस्टी बनकर रेडी हुआ हैं । इसे एक सर्विंग बाउल में निकालकर चटनी के साथ सर्व करें ।
इन उपरोक्त स्टेप्स का अनुशरण कर आपको समझ आया होगा की पोहा रोल्स बनाने मे बहुत ही आसन हैं ।
सावधानियां (precautions while cooking poha roll recipe)
- पोहा रोल्स बनाने लिए पोहे को केवल 5 मिनट तक ले लिए ही सॉफ्ट होने तक रखें ।
- पोहे के रोल्स को और अधिक स्वादिष्ट बनाने के लिए इसके अंदर आप चाट मसाला भी डाल सकते हैं ।
- पोहा रोल्स को हमेशा मीडियम – लो आंच पर ही तले तेज़ आंच पर तलने से ये क्रिस्पी नही बनेगे ।
‘पोहा’ व्यंजन किस राज्य से सम्बंधित है?
पोहा एक लोकप्रिय व्यंजन है जो मुख्य रूप से भारत के मध्य प्रदेश राज्य से संबंधित है। यह चपटे चावल से बनाया जाता है और अक्सर प्याज, सरसों, हल्दी और कभी-कभी मटर या आलू के साथ पकाया जाता है।
भारत में कौन सा राज्य ‘पोहा’ को पसंदीदा भोजन के रूप में खाता है?
पोहा भारत के पश्चिमी राज्यों में पारंपरिक और व्यापक रूप से पसंद किया जाने वाला नाश्ता है। यह व्यंजन महाराष्ट्र में पोहे और गुजरात में पोहा के नाम से जाना जाता है और इसे बनाने की विधि पोहा के समान ही है, जो चपटा चावल होता है।
Priyanka Kushwaha is founder of “Priyanka Indian Kitchen”.
प्रियंका कुशवाहा ( उर्फ़ सुनीता कुशवाहा ) , “प्रियंका इंडियन किचन” की Founder (संस्थापक) है | प्रियंका एक प्रोफेशनल यूट्यूबर है, जो सन 2018 से ही लगातार अपने रेसिपी विडियो को बना कर अलग – अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अपने YouTube चैनेल “Priyanka Indian Kitchen” पर अपलोड और शेयर कर रही है | अब तक करोडो लोग इनकी रेसिपी विडियो को देख चुके है |