साबूदाना खीर कैसे बनाएं | Sabudana Kheer Recipe | best Sabudana kheer

साबूदाना खीर रेसिपी (Sabudana Kheer Recipe) एक टेस्टी , फेमस , पौष्टिक इंडियन स्वीट डिश हैं । इसे शुभ मौको पर और व्रत में बनाया जाता हैं । बच्चे हो या बड़े सभी साबूदाना खीर (sabudane ki kheer) स्वीट डिश को बड़े ही चाव से इसे खाते हैं। हम में से अक्सर सभी लोगों को साबूदाना खीर बनाना तो आता हैं लेकिन कुछ चंद गलतियों की वजह से खीर हमारी अच्छी और क्रीमी नहीं बनती हैं ।

आज हम आपके लिए लेकर आये हैं एकदम रबड़ी जैसीं साबूदाना खीर (sabudana recipes in hindi) बनाने की रेसिपी। इसे आप भी घर पर कभी भी बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं। आज सीखते है की साबूदाने की खीर कैसे बनाते है (sabudane ki kheer kaise banate hain) और यदि इस तरीके से आप अगर ये डिश बनाएगे तो हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा।

इसे भी पढ़ें : ब्रेड पकोड़ा कैसे बनाये | bread pakora | bread pakora recipe

साबूदाना खीर (Sabudana Kheer Recipe)

साबूदाना खीर रेसिपी (sabudana kheer recipe) एक स्वीट रेसिपी है जिसको लोग बहुत ज्यादा पसंद करते है | साबूदाना खीर  (sabudana kheer) को खाने मे स्वीट के रूप मे उपयोग किया जाता है | आज इस आर्टिकल मे सीखेंगे साबूदाना खीर कैसे बनाए (how to make sabudana kheer)|

साबूदाना खीर रेसिपी (sabudana kheer recipe) या साबूदाना खीर (sabudana kheer) या झटपट साबूदाना की खीर (sabudane ki kheer) रेसिपी का संक्षिप्त विवरण :-

पकाने का समय 20 -25 मिनटकितने लोगो के लिए 4 लोगो के लिए
तैयारी का समय5-6 मिनटकठिनाई का स्तरआसान
रेसिपी की कैटेगरीशाकाहारी (वेज)रेसिपी का जोनइंडियन डिजर्ट

इसे भी पढ़ें : घर में स्पंजी और सॉफ्ट रसगुल्ला कैसे बनाये | rasgulla recipe | best sponge rasgulla | rasgulle

साबूदाना खीर रेसिपी बनाने की सामग्री (Sabudana kheer ingredients)

साबूदाना खीर रेसिपी (sabudana kheer recipe in hindi) कैसे बनाए, इसको जानने से पहले जरूरी है इसमे उपयोग होने वाले सामग्री का सही चुनाव करना |

आज आपको सिखाएंगे , घर पर साबूदाना खीर रेसिपी (sabudana kheer recipe) या साबूदाना खीर (sabudana ki kheer) या झटपट साबूदाना खीर (sabudana kheer) कैसे बनाते हैं, उसमे उपयोग होने वाले सामग्री का विवरण :-

सामाग्री (Ingredients)मात्रा (Quatity)
साबूदाना (sago)250 ग्राम / 1 कप
दूध (milk)1 लीटर
चीनी (sugar)1/3 कप
टुकडो में कटी काजू (chopped cashw nuts) 8 पीस
कटे बादाम (chopped almond ) 8 पीस
कटे पिस्ता (chopped pistacho)8 पीस
घी (ghee)1 छोटा चम्मच

इसे भी पढ़ें : सूजी के गुलाब जामुन कैसे बनाये | Best suji ke gulab jamun | gulab jamun kaise banate hain

साबूदाना खीर रेसिपी बनाने की विधि (How to make Sabudana kheer recipe)

साबूदाना खीर (sabudana kheer recipe in hindi) बनाने की विधि बहुत ही आसान है, नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें…

स्टेप – 1

साबूदाने की खीर बनाने के लिए सबसे पहले साबूदाने को पानी से 2 से 3 बार हल्के हाथो से रब करते हुए अच्छी तरह से धो ले  , ताकि साबूदाने का सफ़ेद पावडर सारा निकल जाएं और इसमें से सारा स्टार्च भी निकल जाये । अब साबूदाने में थोड़ा – सा पानी यानि आधा कप से भी कम पानी डाले , ध्यान रहे की साबूदाने में ज्यादा पानी नहीं डालें बस इतना पानी डाले की पानी का स्तर साबूदाने से एक इंच ऊपर हो।

इसे अब एक घंटे के लिए ढ़ककर सोक करने के लिए रख दें । ताकि यह फुल जाएं । तय समय बाद साबूदाना का ढक्कन खोलकर देखें । इसे चेक करने के लिए कि साबुदाना ठीक से फुला हैं या नहीं, उसके लिए साबूदाने को उंगलियों से दबा कर देखें । अगर यह आसानी से मैश हो रहा हैं तो इसका मतलब आपका साबूदाना खीर बनाने के लिए एक दम तैयार हैं ।

स्टेप – 2

अब एक भारी तले वाले बर्तन में दूध डालकर उसे हाई या मीडियम फ्लेम पर लगातार चलाते हुए एक ऊबाल आने तक पकाएं  । जब दूध में एक ऊबाल  आ जाये तो दूध को आंच से हटाकर अलग रख दें।

स्टेप – 3

अब गैस पर एक कड़ाई रखकर उसे लो – मीडियम फ्लेम पर गर्म करने रखें । जब कड़ाई अच्छे से गर्म हो जाये तो उसके अंदर घी डालकर उसे मेल्ट होने दे । जब घी अच्छे से मेल्ट हो जये तब उसमे काजू डालकर लगातार चलाते हुए भून लें ।  काजू जब थोड़ा – सा भून जाये तो इसमें बादाम और पिस्ता डालकर एक मिनट तक भून लें  ,  ताकि सरे ड्राईफ्रूट्स क्रंची हो जाये । अच्छी तरह जब यह भून जाय तो इसको एक  प्लेट में निकलकर रख लें ।

स्टेप – 4

इसी घी वाली कड़ाई में अब साबूदाना डालकर इसे लो – मीडियम फ्लेम पर ही लगातार चलाते हुए इसे एक से डेढ़ मिनट तक साबूदाने को पारदर्शी या ट्रांसपेरेंट होने तक भून लें  । इस तरह से साबूदाने को भूनने से हमारी खीर चिपचिपी नहीं बनेगी और एक – एक साबूदाने का दाना हमारा खिल कर आयेगा।

स्टेप – 5

जब साबूदाना अच्छी तरह से भून जाये तो अब इसमें गर्म – गर्म दूध डालकर इसे हाई फ्लेम पर लगातार चलाते हुए पकाएं । इसे एक से 2 मिनट तक लगातार चलाते हुए पकाते रहें । अब आप देखेगें की दूध थोड़ा गाढ़ा हो गया हैं और सारे साबूदाने के दाने ऊपर आ गये हैं । अब गैस का फ्लेम लो कर दे  और इसके अंदर चीनी डालकर मिलाये । इसे अब हाई फ्लेम पर रख कर पांच मिनट तक और पकाये ।

स्टेप – 6

पांच मिनट बाद खीर में आधे ड्राईफ्रूट्स डाल दे और बाकि बचाकर रख लें । आप देखेगें  की हमारी साबूदाना खीर रबड़ी की तरह बनकर तैयार हुई हैं । अब गैस का फ्लेम बंद कर दें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें ।

स्टेप – 7

इन  रेडी साबूदाना खीर को एक सर्विंग बाउल में निकालकर ड्राईफ्रूट्स से गार्निश कर ठंडा या गर्म  सर्व करें ।

इन उपरोक्त स्टेप्स का अनुशरण कर आपको समझ आया होगा की साबूदाना खीर कैसे बनाते हैं (sabudane ki kheer kaise banate hain) ।

सावधानियां(Precautions while cooking Sabudana Kheer Recipe)

  1. साबूदाने की खीर (sabudane ki kheer) बनाते समय साबूदाने को भिगोने से पहेले उसे दो से तीन बार अच्छी तरह से जरूर धोये , ऐसा करने से साबूदाने की खीर चिपचिपी नहीं बनती हैं ।
  2. साबूदाने की खीर (sabudane ki kheer) बनाते समय उसमें हमेशा गर्म दूध ही डाले या उबलते गर्म दूध में ही साबूदाने को डालें । ठंडे दूध में साबूदाना डालने से दूध फट  जायेगा और हमारी खीर भी अच्छी नहीं बनेगी ।  
  3. साबूदाने की खीर (sabudane ki kheer) में चीनी और ड्राईफ्रूट्स की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकते हैं ।
  4. साबूदाने को हमेशा दूध में डालने से पहेले घी में जरुर भूनें ।इससे साबूदाने की खीर का स्वाद तो बढेगा ही साथ ही साबूदाने की खीर खिली – खिली बनेगी ।

साबूदाना खीर रेसिपी से जुड़े सवाल (FAQ related to Sabudana Kheer Recipe)


साबूदाने की खीर खाने से क्या फायदा होता है?

साबूदाना की खीर का यदि कोई व्यक्ति सेवन करता है तो साबूदाने की खीर से वजन बढ़ाने में मदद मिलती है और साथ ही इसके सेवन से स्वास्थ्य से जुड़ी कई समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। क्योंकि साबूदाना खीर में विटामिंस, कार्बोहाइड्रेट, खनिज, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो शरीर को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं और शरीर को फिट रखता है |

साबूदाना खीर में कितना फैट होता है?

100 ग्राम वजन साबूदाने की खीर में करीब 200 कैलोरी होती है। वहीं, इसमें फैट करीब 10 होता है। साबूदाना खीर विभिन्न पोशाक तत्व जैसे विटामिंस, कार्बोहाइड्रेट, खनिज, आयरन, प्रोटीन, कैल्शियम आदि भी पाए जाते है |

साबूदाना कब नहीं खाना चाहिए?

जिन लोगों को लो बीपी की समस्या है तो उन्हें साबूदाने का सेवन नहीं करना चाहिए. दिल / दिल की बीमारी है तो साबूदाने का सेवन न करें- अगर आप हार्ट के मरीज हैं तो आपको साबूदाने का ज्यादा सेवन नहीं करना चाहिए.