सेव टमाटर की सब्जी (sev tamatar ki sabji) एक टेस्टी , फेमस , गुजराती डिश हैं । इस सब्जी को गुजरात मै सेव टमाटर नु साख बोला जाता हैं । ये एक ऐसी सब्जी हैं जो हर किसी को पसंद आती हैं । जब कभी आपको कुछ अलग और स्वादिष्ट सब्जी खाने का मन करे तो आप भी घर पर इसे बड़े ही आसानी से कम समय में बनाकर कभी भी खा सकते हैं । तो आइये जानते हैं , सेव टमाटर (sev tomato) बनाने की रेसिपी । इस तरीके से आप अगर ये डिश बनाएगे तो हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा ।
Also Read : सूजी और काजू का हलवा कैसे बनाये | Suji ka halwa | Unique Sooji halwa recipe | Testy suji ka halwa recipe
सेव टमाटर की सब्जी (Sev tamatar ki sabji)
सेव टमाटर (Sev tamatar) की सब्जी खाने के शौक़ीन लोग इसके बहुत दीवाने होते है | वे लोग सेव टमाटर (sev tomato) की टेस्टी सब्जी खाने के लिए बड़ी दूर दूर तक अछे रेस्टोरेंट के तलास में जाते रहते है | इस सब्जी को गुजरात मै सेव टमाटर नु साख बोला जाता हैं । ये एक ऐसी सब्जी हैं जो हर किसी को पसंद आती हैं । जब कभी आपको कुछ अलग और स्वादिष्ट सब्जी खाने का मन करे तो आप भी घर पर इसे बड़े ही आसानी से कम समय में बनाकर कभी भी खा सकते हैं ।
सेव टमाटर की सब्जी (Sev tamatar ki sabji) रेसिपी का संक्षिप्त विवरण :-| पकाने का समय | 20-25 मिनट | कितने लोगो के लिए | 2-3 लोगो के लिए |
| तैयारी का समय | 10 मिनट | कठिनाई का स्तर | आसान |
| रेसिपी की कैटेगरी | शाकाहारी (वेज) | रेसिपी का जोन | गुजराती |
सेव टमाटर के सब्जी की सामग्री (Sev tamatar ki sabji ingredients)
सेव टमाटर की सब्जी बनाने की सामग्री (Sev tamatar ki sabji ingredients) का विवरण :-| सामाग्री (Ingredients) | मात्रा (Quatity) |
|---|---|
| सेव (sev) | 1 कप |
| कद्दूकस किया हुआ टमाटर (Grated Tomato) | 3 मीडियम साइज़ का |
| बारीक़ कटा प्याज़ (Finely Chopped Onion ) | 1 मीडियम साइज़ का |
| अदरक – लहसून का पेस्ट(Ginger- Garlic paste) | 1 चम्मच |
| जीरा पाउडर (Cuminseed Powder) | 1/2 चम्मच |
| धनिया पाउडर (Coraiander Powder ) | 1 चम्मच |
| हल्दी पाउडर (Turmeric Powder) | ½ छोटा चम्मच |
| कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर(Kashmiri Redchilli Powder) | 1 छोटा चम्मच |
| गरम मसाला (Garam Masala) | ½ छोटा चम्मच |
| नमक (Salt) | स्वादानुसार |
| तेल (Oil) | स्वादानुसार |
| पानी (Water) | आवश्यकतानुसार |
सेव टमाटर की सब्जी बनाने की विधि – Sev tamatar sabji banane ki vidhi
सेव टमाटर की सब्जी (sev tamatar sabji) बनाने की विधि बहुत ही आसान है, नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें…
स्टेप – 1
सेव टमाटर (sev tamatar) की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले गैस पर एक पैन या कढाई रखकर उसे मीडियम फ्लेम पर गर्म करें । जब पैन गर्म हो जाये तो उसमे तेल डालकर गर्म करें । तेल जब अच्छे से गर्म हो जाये तब उसमे अदरक – लहसून का पेस्ट डालकर हलका – सा भून लीजिये ताकि इसका सारा कच्चापन निकल जाये ।
स्टेप – 2
अब इसमें प्याज़ डालकर उसे एक मिनट तक भूनिए । प्याज़ को सॉफ्ट होने तक और उसका सारा कच्चापन निकल जाने तक इसे भूनिए ।
स्टेप – 3
अब गैस की फ्लेम लो करके उसमे हल्दी पाउडर , कश्मीरी लालमिर्च पाउडर , धनिया पाउडर , जीरा पाउडर डालकर इसे अच्छी तरह से भूनिए
स्टेप – 4
इसमें अब कद्दूकस किया हुआ टमाटर और स्वादानुसार नमक डालकर इसे चलाते हुए अच्छी तरह से मिलाये । अब इसे ढ़ककर एक मिनट तक पका ले । ढक्कन हटाकर इसे थोड़ी देर और पकाये। जब मसालों से तेल छुटने लगे तो समझ लेना की मसाला पक गया हैं । इसमें अब थोड़ा – सा पानी डालकर एक उबल आने दीजिये । उबाल आने के बाद इसमें गरम मसाला डाले और चमचे से मिला ले, अब इसे ढ़ककर एक मिनट तक पका ले… अब ग्रेवी तैयार हैं। अब गैस बंद करके ग्रेवी को ठंडा होने दे ।
स्टेप – 5
ग्रेवी जब हल्की ठंडी हो जाये तब उसमे सेव डाले ताकि सेव हमारी क्रंची रहे। इसे अच्छी तरह से मिला ले। सेव टमाटर (sev tomato) की सब्जी बनकर रेडी हैं । इसे अब एक सर्विंग बाउल मे निकालकर गरमा – गर्म रोटी या पराठे के साथ सर्व करे
इन उपरोक्त स्टेप्स का अनुशरण कर आपको समझ आया होगा की सेव टमाटर की सब्जी (sev tamatar sabji) बनाने मे बहुत ही आसान हैं ।
सावधानियां (Precautions while cooking Sev tamatar ki sabji recipe)
- सेव टमाटर की सब्जी बनाते समय सेव हमेशा सबसे लास्ट मे ही डाले जिससे सेव क्रंची रहे ।
- सेव टमाटर की सब्जी बनाने ले लिए आप अपनी पसंद की कोई भी सेव ले सकते हैं
- आप अपने स्वाद के अनुसार नमक को कम या ज्यादा कर सकते हैं ।
- सेव टमाटर की सब्जी बनाते समय प्याज और मसालों को हमेशा मीडियम फ्लेम पर गोल्डन ब्राउन होने तक भूने ज्यादा भूनने पर ये जलने लगेगा और हलवे का स्वाद ख़राब हो जायेगा ।
Priyanka Kushwaha is founder of “Priyanka Indian Kitchen”.
प्रियंका कुशवाहा ( उर्फ़ सुनीता कुशवाहा ) , “प्रियंका इंडियन किचन” की Founder (संस्थापक) है | प्रियंका एक प्रोफेशनल यूट्यूबर है, जो सन 2018 से ही लगातार अपने रेसिपी विडियो को बना कर अलग – अलग सोशल मीडिया प्लेटफार्म और अपने YouTube चैनेल “Priyanka Indian Kitchen” पर अपलोड और शेयर कर रही है | अब तक करोडो लोग इनकी रेसिपी विडियो को देख चुके है |