दीवाली पे बनाये ऐसा स्वादिस्ट शंकरपल्ली/शक्करपारा मिठाई | shankarpali recipe | best shakarpara recipe

shankarpali recipe / shakarpara recipe : शंकरपल्ली / शक्करपारा एक टेस्टी, फेमस, उत्तर  भारतीय स्वीट डिश हैं। इसे त्योहारों के मौको पर खास कर के दिवाली पर हर भारतीय घरों में जरुर बनाया जाता हैं। बच्चे हो या बड़े सभी इस स्वीट डिश को बड़े ही चाव से खाते हैं। इसे आप भी घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं। आइये जानते हैं खस्ता शक्करपारे (shakkar pare) बनाने की रेसिपी | हम आपके लिए जो शंकरपल्ली / शक्करपारा (shakarpara) बनाने का तरीका लायें हैं वो थोड़ा अलग हैं लेकिन इस तरीके से आप अगर ये डिश बनाएगे तो हर कोई आपकी तारीफ करते नहीं थकेगा । 

इसे भी पढ़ें : क्रिस्पी ब्रेड रोल कैसे बनाये | Testy bread roll recipe | how to make bread rolls

शंकरपल्ली/शक्करपारा (shankarpali recipe )

शंकरपल्ली / शक्करपारा (shakarpara recipe) एक बहुत ही मसहुर उत्तर  भारतीय मिठाई की रेसिपी हैं। त्योहारी सीजन में अधिक बनाया जाता है, खासकर दीपावली त्यौहार के समय इसको सबसे अधिक बनाया जाता है | इसे त्योहारों के मौको पर खास कर के दिवाली पर हर भारतीय घरों में जरुर बनाया जाता हैं। बच्चे हो या बड़े सभी इस शंकरपल्ली/शक्करपारा स्वीट डिश को बड़ा पसंद करते है|

शंकरपल्ली/शक्करपारा रेसिपी (shankarpali recipe / shakarpara recipe) का संक्षिप्त विवरण :-
पकाने का समय 30 मिनटकितने लोगो के लिए 4 लोगो के लिए
तैयारी का समय10 मिनटकठिनाई का स्तरमध्यम
रेसिपी की कैटेगरीशाकाहारी (वेज)रेसिपी का जोनउत्तर भारतीय

इसे भी पढ़ें : सूजी के गुलाब जामुन कैसे बनाये | Best suji ke gulab jamun | gulab jamun kaise banate hain

शंकरपल्ली / शक्करपारा रेसिपी बनाने की सामग्री (shankarpali recipe ingredients)

बहुत सारे लोग शंकरपल्ली / शक्करपारा रेसिपी (shakarpara recipe in hindi) बनाना चाहते है लेकिन लोगो को इस रेसिपी में उपयोग होने वाली सामग्री और कैसे बनाये, इन के बारे में सही जानकारी नहीं होती और अंततः वो अपना शंकरपल्ली / शक्करपारा की रेसिपी ख़राब कर लेते है | हिंदी में शंकरपल्ली / शक्करपारा रेसिपी (shakarpara recipe in hindi) में उपयोग होने वाली सामग्री निम्नलिखित है |

शंकरपल्ली/शक्करपारा रेसिपी बनाने की सामग्री (shankarpali recipe / shakarpara recipe) का विवरण :-
सामाग्री (Ingredients)मात्रा (Quatity)
मैदा (maida)250 ग्राम
मलाई (milk malai or cream)100 ग्राम
घी (ghee)2 चम्मच / टी स्पून
चीनी (sugar)200 ग्राम
पीसी इलाइची (cardamom पावडर )6 दानें
गुनगुना पानी (luke warm water)आवश्यकतानुसार

शंकरपल्ली / शक्करपारा रेसिपी बनाने की विधि (How to make shankarpali recipe)

हिंदी में शंकरपल्ली / शक्करपारा रेसिपी (shakarpara recipe in hindi) बहुत ही आसान है | बहुत सारे लोग खासकर दीपावली जैसे त्योहारों पर किताबे, इन्टरनेट या youtube पर खोजते रहते है की शंकरपल्ली / शक्करपारा रेसिपी (shankarpali recipe / shakarpara recipe) कैसे बनती है, लेकिन उनको शंकरपल्ली बनाने की सही जानकारी नहीं मिल पाती है |

नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें… आप परफेक्ट शंकरपल्ली / शक्करपारा रेसिपी बनाना सीख पाएंगे |

स्टेप -1

खस्ता शक्करपारे (shakarpara) बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा – सा बाउल लें और उसमे मलाई , घी और चीनी डालकर इन सभी को चम्मच या कांटे से अच्छी  तरह से फेटे इसे तब तक फेटते रहें जब तक की चीनी अच्छी तरह से घुल ना जाये।

स्टेप – 2

अब इसमें थोड़ा – थोड़ा मैदा डालकर चम्मच या हाथ से अच्छे से मिक्स करते हुए फेटते जाये ध्यान रहे की इसमें गांठ ना पड़े । जरुरत लगे तो थोड़ा  पानी भी डाल दें । जब सारा मैदा चीनी वाले मिश्रण में अच्छी तरह से मिक्स हो जाये तब इसमें इलाइची पावडर डालकर फिर से इसे मिला लें । अब इसे ढ़ककर 15 मिनट के लिए रख दें ।

स्टेप – 3

15 मिनट बाद मैदा का ढक्कन हटाकर देखे आप देखेगें की मैदा ने सारा गीलापन सोख लिया हैं । अब हाथो में घी लगाकर मैदे को सॉफ्ट आटे की तरह गूथ कर तैयार कर लें । शक्करपारे का डो बनकर रेडी हैं ।

स्टेप – 4

अब इन तैयार मैदा के डो को बराबर भागों में तोड़कर लोइयां तैयार कर लीजिये । फिर इस लोई को चकले पर रखकर बेलन की मदद से थोड़ा मोटा बेल लें।

ध्यान रखे की इसे ना अधिक पतला ना अधिक मोटा बेले इसे मीडियम मोटा ही बेलें । इसे अब गोल शेप वाले कूकी कटर की हेल्प से कट कर लें या आप चाहे तो किसी गोल शेप वाले ढक्कन से भी इसे काट सकते हैं । सारे कटे हुए गोल शीट्स को एक प्लेट में रख लें । इसी तरह से बाकि बची हुई लोई के भी गोल शीट्स बनाकर तैयार कर लें ।

स्टेप – 5

अब शक्करपारे को डीप फ्राई करने के लिए या तलने के लिए एक गहरी तली की कढाई या नॉन स्टिक कढाई में मीडियम – लो  आंच पर तेल डालकर गर्म करें । जब तेल अच्छे से गर्म हो जाएं तो उसमे तैयार किये हुए शक्करपारे जितने आ जाये उतने कड़ाई में डाल दें ।

इन्हें चारो तरफ से उलट  – पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें । जब ये गोल्डन ब्राउन हो जाये तो इन्हें झारे से बाहर निकाल कर किसी छन्नी में निकाल ले ताकि इसमें से अतिरिक्त तेल निकल जाएं । बाकि बचे शक्करपारे (shakarpara) को भी इसी तरह से तल लें ।

स्टेप – 6

खस्ता शक्करपारे बनकर रेडी हैं । जब ये पूरी तरह से ठंडा हो जाएं तब किसी एयर टाइट डब्बे में भरकर रख लें । इसे आप 15 से 20 दिनों तक रखकर खा सकते हैं ।

इन उपरोक्त स्टेप्स का अनुशरण कर आपको समझ आया होगा की शंकरपल्ली / शक्करपारा रेसिपी (shankarpali recipe / shakarpara recipe)  बनाने मे बहुत ही आसन हैं  ।

सावधानियां (precautions while cooking shankarpali recipe)

  1. शक्करपारे (shakkar pare) को हमेशा मीडियम – लो आंच पर ही तले तेज़ आंच पर तलने से ये क्रिस्पी नही बनेगे ।
  2. शक्करपारे (shakarpara) को आप अपनी मनपसंद शेप में भी काट सकते हैं ।
  3. मैदे को थोड़ा – थोड़ा करके की मलाई – चीनी वाले मिश्रण में डालें एक साथ डालने से इनमे लम्स पड़ जायेगे और शक्करपारे का आटा अच्छे से तैयार नहीं होगा ।
  4. जब सारे शक्करपारे (shakkar pare) पूरी तरह से ठंडा हो जाये तभी इसे डब्बे में भरकर रखें ।
  5. शक्कर की मात्रा आप अपने स्वाद के अनुसार कम ज्यादा कर सकती हैं ।

शंकरपल्ली / शक्करपारा रेसिपी से जुड़े सवाल (FAQ related to shankarpali recipe)

क्या शकरपारा मैदा से बनता है?

शंकरपल्ली / शक्करपारा रेसिपी की मुख्य सामग्री में मैदा या साबुत गेहूं के आटे, घी और चीनी से बना आटा शामिल है। कुछ लोग इसमें थोड़ी सूजी (सूजी/रवा) और कुछ स्वाद भी मिला सकते हैं।

शंकरपाली के क्या फायदे हैं?

डॉ एम एस कृष्णमूर्ति, एमडी (आयुर्वेद), पीएचडी द्वारा। शंकरपल्ली / शक्करपारा एक पारंपरिक आयुर्वेदिक मिठाई है जिसका उल्लेख भोजन कुटूहला पाठ्यपुस्तक में किया गया है। यह पोषण से भरपूर है, वजन बढ़ाने, थकान से लड़ने के लिए उपयोगी है

क्या शकरपारा स्वास्थ्य के लिए अच्छा है?

विटामिन बी3 (नियासिन) : विटामिन बी3 (नियासिन) मस्तिष्क के कामकाज और मानसिक स्वास्थ्य में मदद करता है। साथ ही स्वस्थ त्वचा का निर्माण भी होता है