सूजी के गुलाब जामुन कैसे बनाये | Best suji ke gulab jamun | gulab jamun kaise banate hain

Suji ke gulab jamun सूजी के गुलाब जामुन  एक टेस्टी , फेमस , उत्तर  भारतीय स्वीट डिश हैं । अच्छा टेस्टी गुलाब जामुन कैसे बनाते है (gulab jamun kaise banate hain), बहुत लोगो को नहीं पता | इसे शुभ मौको पर भारतीय घरों मे बनाया जाता हैं । बच्चे हो या बड़े सभी इस स्वीट डिश को बड़े ही चाव से इसे खाते हैं ।

आप सभी लोगो ने खोये के गुलाब जामुन तो अक्सर खाए होगें क्या अपने कभी सूजी के गुलाब जामुन खाए हैं नहीं ना , तो आज हम आपके लिए लाये हैं सूजी का गुलाब जामुन (suji ka gulab jamun) बनाने की रेसिपी | इसे आप भी घर पर बड़ी ही आसानी से बना सकते हैं । तो आईये सीखते है गुलाब जामुन कैसे बनाये (gulab jamun kaise banaen) |

इसे भी पढ़ें : घर पर गुजराती ढोकला कैसे बनाये | Best dhokla recipe  | dhokla recipe in hindi | dhokla banane ki recipe

सूजी के गुलाब जामुन ( suji ke gulab jamun )

सूजी के गुलाब जामुन (suji ka gulab jamun) रेसिपी बहुत ही फेमस स्वीट रेसिपी है | बच्चे को या बड़े हो… सभी को गुलाब जामुन की रेसिपी बहुत ज्यादा पसंद आता है | आज हम सीखेंगे गुलाब जामुन कैसे (gulab jamun kaise) बनाये |

सूजी के गुलाब जामुन (Suji ke gulab jamun Recipe) रेसिपी का संक्षिप्त विवरण :-
पकाने का समय 30 मिनटकितने लोगो के लिए 4
तैयारी का समय10 मिनटकठिनाई का स्तरआसान
रेसिपी की कैटेगरीशाकाहारी (वेज)रेसिपी का जोनउत्तर भारतीय

सूजी के गुलाब जामुन बनाने की सामग्री (suji ke gulab jamun ingredients)

गुलाब जामुन कैसे बनाये (gulab jamun kaise banaen), उससे पहले इसमे उपयोग होने वाली सामग्री (suji ke gulab jamun ingredients) का सही मात्रा में चुनाव बहुत जरुरी है | सही मात्रा में सामाग्री नहीं होने पर गुलाब जामुन अच्छा नहीं बनेगा |

सूजी के गुलाब जामुन बनाने की सामग्री (suji ke gulab jamun ingredients) का विवरण :-
सामाग्री (Ingredients)मात्रा (Quatity)
सूजी (semolina / rava)150 ग्राम / 1 कटोरी
शक्कर / चीनी (sugar)300 ग्राम / 2 कटोरी
दूध (milk)500 ml / लगभग आधा लीटर
घी (ghee)1 से 2 चम्मच
इलाइची पावडर (cardamom powder)½ छोटा चम्मच / टी स्पून
कटे काजू (chopped cashewnuts)5-6
किशमिश (raisins)थोड़े से (ऑप्शनल)
पानी (water)300 ml
तेल (oil)गुलाब जामुन तलने के लिए

सूजी के गुलाब जामुन बनाने की विधि (How to make suji ke gulab jamun recipe)

आईये सीखे, सूजी के गुलाब जामुन कैसे बनाते है (gulab jamun kaise banate hain) | यह बहुत ही आसान रेसिपी है, नीचे दिए गए स्टेप्स का अनुशरण करें…

स्टेप – 1

सूजी कागुलाब जामुन बनाने के लिए सबसे पहले एक पैन लें और उस पैन में दूध और सूजी डालकर अच्छे से मिला ले ऐसा करने से पकाते समय इसमें गुठलिय नही पढ़ती । अब गैस आन करके इस पैन को मीडियम फ्लेम पर  किसी चम्मच या कलछी से लगातार चलाते हुए पकाएं , अगर इसे लगातार चलाते हुए नही पकाया तो दूध – रवा का मिश्रण तली से चिपककर जल सकता हैं ।

इसे तब तक पकाएं जब तक की इसका मिश्रण गाढ़ा ना हो जाय या फिर सूजी सारा दूध सोख ना लें और यह मिश्रण कढ़ाई से अलग ना होने लगे जब तक इसे लगभग एक मिनट तक पकाएं । जब ये अच्छी तरह से पक जाये तो गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें ।

स्टेप – 2

जब तक हमारा मिश्रण ठंडा हो रहा हैं जब तक हम गुलाब जामुन के लिए चाशनी बना लेते हैं इसे बनाने के लिए मीडियम फ्लेम पर एक मोटे तले वाला बर्तन या सॉस पेन रखे फिर उसमें पानी और शक्कर डालकर एक तार की चाशनी बना लें ।

एक तार की चाशनी बनी हैं या नहीं ये चेक करने के लिए चम्मच से दो बूंद चाशनी को एक कटोरी में निकाल लें और उंगली व अंगूठे के बीच रखकर चिपकाएं अगर आपकी चाशनी में एक तार बनने लगे तो आपकी एक तार की चाशनी बनकर रेडी हैं । 

स्टेप – 3

सूजी का मिश्रण जब हल्का सा ठंडा हो जाये तो इसे एक बड़ी प्लेट में निकल लें । फिर इसमें घी और इलाइची पावडर डालकर हाथ से मसल – मसल कर सॉफ्ट डो या आटे की तरह गुथ लें । तैयार सूजी के डो को थोड़ी देर देर के लिए रख दें । अब तैयार  सूजी के मिश्रण की मध्यम आकार की लोयियां बनाकर रख लें ।

अब एक लोई लेकर इसको थोड़ा चपटा करें और फिर उसमे  थोड़े से काजू डालकर चारो तरफ से अच्छी तरह से बंद करते हुए बॉल या लड्डू जैसा गोल आकार  दे। आप चाहे तो अपने पसंद का कोई भी आकार दे सकते हैं । इसी तरह सारे बॉल्स बनाकर रेडी कर लें ।

स्टेप – 4

इन रेडी सूजी बॉल्स को अब डीप फ्राई करने के लिए एक गहरी तली की कढाई या नॉन स्टिक कढाई में मीडियम आंच पर तेल या घी  डालकर गर्म करें । जैसे ही घी या तेल गर्म हो जाये तो उसमे चार से पांच सूजी बॉल्स डालकर इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक डीप फ्राई करें । तलते समय इन्हें बीच – बीच मैं चलाते रहें ।

ध्यान रखे की इन्हें बहुत ज्यादा गोल्डन ब्राउन ना करें , नहीं तो ये जल सकते है । जैसे ही ये गोल्डन ब्राउन के हो जाये तो इन्हें एक झारे में निकल लें ताकि इनमे से अतिरिक्त तेल निकल जाएं ।इसी तरह बाकि गुलाब जामुन भी तलकर रख लें ।

स्टेप – 5

अब इन रेडी गुलाब जामुन बॉल्स को चाशनी में डालकर लगभग एक से दो घंटे चाशनी में ही रहने दें । ताकि गुलाब जामुन के अंदर  चाशनी अच्छे से चली जाये।

स्टेप – 6

  सूजी के गुलाब जामुन बनकर रेडी हैं । इसे अब एक सर्विंग बाउल मे निकालकर ऊपर से पिस्ता ओ बादाम कतरन से सजाकर गरमा – गर्म  सर्व करे ।

  इन उपरोक्त स्टेप्स का अनुशरण कर आपको समझ आया होगा की सूजी के गुलाब जामुन कैसे बनाये (gulab jamun kaise banaen), यह बहुत की आसान लेकिन थोड़ी ट्रिकी रेसिपी हैं  ।

सावधानियां(Precautions while cooking suji ke gulab jamun)

  1. गुलाब जामुन (gulab jamun) को मीडियम फ्लेम पर ही फ्राई करें हाई फ्लेम पर फ्राई करने से ये पक तो जायेगें परन्तु अंदर से कच्चे रह जायेगे ।
  2. सूजी के गुलाब जामुन बनाने से पहेले सूजी को हल्का सा जरुर भून लें । सूजी में कोई नमी वगेरा होगी तो वोह निकल जाएगी ।
  3. तले हुए गुलाब जामुन को हल्की गर्म चाशनी में ही डालें , ज्यादा गर्म चाशनी में डालने से गुलाब जामुन सिकुड़ जायेगे ।
  4. सूजी के गुलाब जामुन बनाते समय जितनी अपने सूजी ली हैं उसके दो गुना दूध लेना हैं ।
  5. जब भी आप हलब जामुन सर्व करें तो गर्म करके ही करें । बच्चो को अगर गुलाब जामुन सर्व कर रही हैं तो इसके साथ आइसक्रीम या कस्टर्ड के साथ सर्व करे इसका स्वाद दोगुना हो जयेगा ।

सूजी के गुलाब जामुन रेसिपी से जुड़े सवाल ( FAQ related to suji ka gulab jamun recipe )

गुलाब जामुन फटने का क्या कारण है ?

गुलाब जामुन (gulab jamun) को तेल में सही तरीके से फ्राई बहुत ही ट्रिकी होता है | गुलाब जामुन को तेल में फ्राई करने का तापमान सही होना चाहिए। गुलाब जामुन को फ्राई करते समय हीट को धीरे-धीरे बढ़ाया जाता है। लेकिन यदि आप एकदम से बहुत हाई फ्लेम में गुलाब जामुन डाल देंगे तो आपके गुलाब जामुन फूट सकते हैं।

क्या हमें गुलाब जामुन को गर्म चाशनी में डालना चाहिए?

चाशनी में गरम फ्राई हुए गुलाब जामुन न डालें . फ्राई किये गुलाब जामुन को 20-30 मिनट के लिए ठंडा होने दें और फिर उन्हें चासनी में भिगो दें और साथ ही गुलाब जामुन को भिगोते समय चाशनी में उबाल नहीं आना चाहिए. चीनी से बनायीं गई चाशनी मध्यम गर्म होनी चाहिए।

गुलाब जामुन की चाशनी कितने तार की होनी चाहिए?

गुलाब जामुन बनाने के लिये 1 तार की चाशनी तैयार करनी चाहिए | फ्राई किये हुए गुलाब जामुन को डालते समय चासनी हल्का गर्म रहना चाहिए |